Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Ekana Cricket Stadium Lucknow Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के पचासवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Ekana International Cricket Stadium Lucknow) में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत(Rishabh Pant) संभाल रहे हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार(Rajat Patidar) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पांचवां मैच है।
इससे पहले यहां खेले गए चार मुकाबले में एक में भी लखनऊ को जीत नहीं मिली है लगातार चार मैच में उसे हार मिली है। चार मैच में से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को और एक में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। एक मैच इस मैदान पर टाई हुआ जिसका फैसला सुपर ओवर से हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का मौजूदा सीजन में अबतक प्रदर्शन खराब रहा है। अबतक खेले 9 मैच में से 2 में लखनऊ को जीत मिली है जबकि 7 में उसे हार मिली है। लखनऊ का नेट रन रेट -1.076 का है और वो अंक तालिका में दसवें पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम अंक तालिका में 9 मैच में से 6 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। उसे तीन मैच में हार मिली है। आरसीबी का नेट रन रेट 1.420 का है। उसके खाते में 12 अंक हैं। ये मुकाबला अंत तालिका में दूसरे और दसवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं गुरुवार को लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हेड टू हेड (Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Head to Head)
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 7 मैच खेले गए हैं जिसमें से आरसीबी को 5 मैच में जीत मिली है वहीं लखनऊ केवल 2 मैच अपने नाम करने में सफल रही है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच एक बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से मात दी थी। रिवेंज वीक में लखनऊ के पास इस हार का बदला लेने का मौका है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज की पिच रिपोर्ट (LSG vs RCB IPL Match Today Pitch Report)
आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 50वां मैच लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Ekana International Cricket Stadium Lucknow) में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 4 मैच खेले गए हैं। जिसमें से सभी में लखनऊ को हार मिली है। लखनऊ और बेंगलुरू के बीच मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर लखनऊ और कोलकाता के बीच खेला गया मैच 155 रनों के स्कोर पर टाई रहा था। इस पिच से सीमर्स और स्पिनर्स, दोनों को ही मदद मिली थी। ऐसे में, इस पिच का मिजाज अचानक से बदल जाना काफी मुश्किल लगता है।गुरुवार के मुकाबले के लो स्कोरिंग और रोमांचक रहने की उम्मीद है। लखनऊ में अबतक एक बार भी कोई टीम 200 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सकी है। ऐसे में बैट और बॉल के बीच कांटे की टक्कर गुरुवार को देखने को मिलेगी।
आईपीएल 2026 के पचासवें मुकाबले में लखनऊ और बेंगलुरू के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Lucknow vs Bengaluru IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के पचासवें मुकाबले में लखनऊ और बेंगलुरू के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। लखनऊ के फैन्स की नजरें मिचेल मार्श(Mitchell Marsh), कप्तान ऋषभ पंत(Rishabh Pant), प्रिंस यादव (Prince Yadva), मोहसिन खान(Mohsin Khan) पर रहेंगी। वहीं आरसीबी के फैन्स की नजरें विराट कोहली( Virat Kohli), रजत पाटीदार(Rajat Patidar), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) पर रहेंगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 टीमें (Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):
ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Royal Challengers Bengaluru Full Squad):
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवालक्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
