IPL 2025: चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले दिनेश कार्तिक ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा-उम्र के इस पड़ाव पर...

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले आरसीबी के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने विराट कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए क्या कहा?

चेन्नई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि विराट कोहली की अनुकरणीय कार्यशैली उनके साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है और यह भारतीय सुपरस्टार खुद में लगातार सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले आईपीएल चरण के बाद संन्यास लेने वाले आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी कार्तिक ने कहा कि कोहली में पहले की तरह ही भूख है।

Virat Kohli

विराट कोहली

विराट के अंदर अभी भी है अच्छे प्रदर्शन की भूख

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा,'अभी जब मैं मैदान पर आया तो आज भी वह एक और शॉट पर काम करना चाहते हैं। इस समय एक और शॉट पर काम करना आपको बताता है कि उनके अंदर अभी कितनी भूख है। वह सिर्फ सुधार करना चाहते हैं और अपने खेल का मानक बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए वह एक खास खिलाड़ी हैं। और इस समय जैसा कि मैं देखता हूं, वह आईपीएल में पहले की तरह ही आत्मविश्वास से और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।'

End of Feed