IPL 2025 Mega Auction: आज शुरू होगी आईपीएल 2025 के लिए नीलामी, 204 स्थान के लिए लगेगी 577 खिलाड़ियों पर बोली

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए रविवार को सउदी अरब के जेद्दा में नीलामी शुरू होने जा रही है। दो दिन तक चलने वाली नीलामी में 10 टीमें 577 खिलाड़ियों में से 204 को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करेंगी। इसके लिए टीमें 641.5 करोड़ रुपये खर्च करेंगी। आइए नीलामी से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

जेद्दा (सउदी अरब): इंडियन प्रीमियर लीग की रविवार से होने वाली दो दिवसीय मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं जबकि 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रुपये का पर्स है और 204 संभावित चयन होने बाकी है। ऐसे में सभी की नजरें पंत के नाम पर लगी होंगी। भारतीय समयानुसार नीलामी दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। 12 खिलाड़ियों को 577 खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्की प्लेयर्स के रूप में जगह मिली है।

IPL 2025 Mega Auction

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन (साभार IPL/BCCI)

पंजाब के पर्स में है सबसे ज्यादा राशि

पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक 110.50 करोड़ रुपये का पर्स है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास 83 करोड़ रुपये हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पास 73 करोड़ रुपये और राइट टू मैच (आरटीएम) कोर्ड है जिससे वे अपने पूर्व कप्तान को खरीद सकते हैं। वैसे समझा जाता है कि पंत नहीं चाहते कि दिल्ली आरटीएम कार्ड का प्रयोग करे क्योंकि अलग होते समय संबंधों में दरार आ गई थी और पंत खुद को अब टीम का हिस्सा नहीं मानते। उन्होंने कहा भी था,'मेरा रिटेंशन पैसे को लेकर नहीं था। यह तय है।

End of Feed