क्रिकेट

IPL 2024: कौन हैं डेब्यू मैच में आतिशी मैच जिताऊ अर्धशतक जड़ने वाले जैक फ्रेजर-मैगर्क?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 12, 2024, 11:35 PM IST

जानिए कौन हैं आईपीएल डेब्यू में दिल्ली कैपिटल्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आतिशी अर्धशतक जड़ने वाले 22 वर्षीय कंगारू बल्लेबाज जैक फ्रेसर-मैगर्क?

Image

जैक फ्रेजर-मैगर्क(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैगर्क ने किया डेब्यू
पहले ही मैच में खेली 35 गेंद में 55 रन की पारी
लुंगी नगिडी की जगह दिल्ली ने किया था टीम में शामिल

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नया स्टार मिला। ये स्टार हैं 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैगर्क। 22 वर्षीय मेगर्क ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू मैच में 31 गेंद में आतिशी पचासा जड़ दिया। मैगर्क ने आतिशी अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की और वक्त के साथ उनकी आक्रामकता बढ़ती चली गई। मैगर्क 35 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 157.14 के स्ट्राइकरेट वाली अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के जड़े।

नीलामी में नहीं मिला था खरीदार, दिल्ली ने नगिडी की जगह किया शामिल

मैगर्क को आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में 50 लाख रुपये के बेस प्राइज पर कोई खरीदार नहीं मिला था। लेकिन उन्होंने इसके बाद दुबई कैपिटल्स के लिए आईएलटी20 लीग में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के आगाज से एक सप्ताह पहले तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी की जगह उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

29 गेंद में जड़ चुके हैं लिस्ट ए में शतक

मैगर्क ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया था। सीरीज के दो मैचों में मैगर्क ने 221.73 के स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए थे। जैक फ्रेसर-मैगर्क के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 29 गेंद में ये कारनाम करके बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया था। ऐसे में उन्हें बेहद कम उम्र में ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का नया सुपर स्टार माना जा रहा है। इस बात पर मुहर उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू में आतिशी अर्धशतक जड़कर लगी दी है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article