Ashutosh Sharma: कौन हैं मुंबई इंडियन्स की सांसें रोक देने वाले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 19, 2024, 05:30 AM IST

Who is Ashutosh Sharma: पंजाब किंग्स के 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने गुरुवार को मुल्लांपुर में मुंबई इंडियन्स के जबड़े से जीत अपनी साहसिक पारी की बदौलत तकरीबन छीन ही ली थी। जानिए कैसी थी उनकी पारी और कौन है मध्यप्रदेश के रतलाम में जन्मे आशुतोष शर्मा?

KEY HIGHLIGHTS
  • आशुतोष शर्मा ने मुंबई के खिलाफ खेली 28 गेंद में 61 रन की पारी
  • अकेले दम तकरीबन छीन ली थी मुंबई के जबड़े से जीत
  • टी20 में बना रहे हैं 199 के स्ट्राइक रेट से रन

मुल्लांपुर: आईपीएल 2024 में गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मुल्लांपुर में कांटे की टक्कर हुई। जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन बनाकर ढेर हो गई और 9 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 4 विकेट महज 14 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। ऐसी स्थिति में 193 रन का लक्ष्य टीम को पहाड़ जैसा नजर आ रहा था लेकिन आईपीएल में पहली बार खेल रहे 25 साल के युवा बल्लेबाज ने आठवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद में 61 रन जड़ दिए और मुंबई इंडियन्स की सांसे रोक दी थीं। लेकिन शुक्र हो जसप्रीत बुमराह का जिन्होंने 18वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पंजाब के ऊपर दबाव बढ़ा दिया और जिसमें आशुतोष बिखर गए लेकिन इससे पहले अपना नाम हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर ला दिया। अगर आशुतोष की छक्का जड़ने की कोशिश सफल हो जाती तो शायद मैच पंजाब की झोली में चला जाता लेकिन ऐसा हो ना सका।

Ashutosh Sharma

आशुतोष शर्मा(साभार IPL/BCCI)

मुंबई के खिलाफ 217 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

आशुतोष शर्मा का ये आईपीएल करियर का चौथा मैच था जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के भी छक्के छुड़ा दिए। ऐसे में हर कोई आश्चर्य से उन्हें देखता रह गया और आशुतोष के बारे में जानने की ललक सबके मन में उमड़ गई। आशुतोष ने 28 गेंद पर 61 रन की आतिशा पारी के दौरान 217.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 61 रन की आतिशी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। जिनमें से कुछ प्रशंसकों का मन मोह कर ले गए।

End of Feed