क्रिकेट

IPL 2024: विराट कोहली बने अर्जुन, सटीक निशाना लगाकर किया शाहरुख को रन आउट [VIDEO]

विराट कोहली ने शनिवार को गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज शाहरुख खान को अपने सटीक थ्रो से रन आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

Image

शाहरुख खान (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट ने गुजरात के खिलाफ फील्डिंग में मचाया धमाल
  • शाहरुख खान को किया सटीक थ्रो पर रन आउट
  • विराट की ऐसी फूर्ती देखकर हर कोई रह गया हैरान

Shahrukh Khan Run Out: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान बेहद एक्टिव नजर आए। गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने पहले बॉलिंग करते हुए मेहमान टीम को 19.3 ओवर में 147 रन पर ढेर कर दिया। गुजरात को सस्ते में समेटने में आरसीबी के फील्डर्स का भी अच्छा खासा योगदान रहा। बेंगलुरू के खिलाड़ियों ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया।

विराट बने गुजरात के खिलाफ अर्जुन

मैच के दौरान विराट कोहली ने शानदार फील्डिंग करते हुए अपने सटीक थ्रो से शाहरुख खान को पवेलियन वापस भेज दिया। पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले शाहरुख पिच पर पैर जमा चुके थे और टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने की कोशिश में जुटे थे। ऐसे में डेविड मिलर के आउट होने के बाद शाहरुख ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट के सामने से रन चुराने की कोशिश की और नाकाम रहे।

प्वाइंट से विराट ने मारा सटीक थ्रो, बिखर गई गिल्लियां

राहुल तेवतिया ने विजय कुमार व्यशाक की गेंद को प्वाइंट की दिशा में खेला और रन चुराने आगे आए। ऐसे में वहां मुस्तैद खड़े विराट ने फूर्ती दिखाई तो तेवतिया को क्रीज पर वापस लौटना पड़ा लेकिन नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े शाहरुख खान आधी पिच पर आ गए थे। ऐसे में विराट ने फूर्ती के साथ सटीक थ्रो नॉन स्ट्राइक एंड पर फेंका जो सीधे स्टंप पर जाकर लगा। इसके साथ ही शाहरुख की शानदार पारी का अंत हो गया। शाहरुख 24 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। शाहरुख के आउट होते ही गुजरात का स्कोर 87 रन पर 5 विकेट हो गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article