IPL 2024 Today Match, CSK vs RCB Preview: आज आईपीएल 2024 के पहले मैच में चेन्नई-बैंगलोर की टक्कर, जानिए खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 22, 2024, 04:33 PM IST

IPL 2024, Aaj ka match, CSK vs RCB Match Preview: आईपीएल 2024 में आज पहला मैच खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें। ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम मैदान पर खेला जाना है। चेन्नई के कप्तान अब धोनी नहीं रुतुराज गायकवाड़ होंगे, वहीं आरसीबी की अगुवाई फाफ डु प्लेसिस करेंगे। जानिए इस मैच की खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का पहला मैच आज
  • चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से
  • चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा पहला मुकाबला

Today's IPL Match, CSK vs RCB Preview: चेन्नई सुपर किंग्स के लिये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच एक नये दौर का आगाज भी होगा जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की जगह कमान अब रूतुराज गायकवाड़ के हाथ में है। धोनी के इस सत्र में आखिर में खेल को अलविदा कहने की अटकलें लगाई जा रही है और लगता है कि बदलाव उनके रहते करने की कवायद में यह फैसला लिया गया है।

पांच बार की चैम्पियन पिछली विजेता चेन्नई की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर है । दूसरी ओर महिला प्रीमियर लीग में अपनी टीम के खिताब जीतने के बाद अब आरसीबी की पुरूष टीम भी इस कमी को पूरा करना चाहेगी। लेकिन दोनों टीमों के सामने कई अनुत्तरित प्रश्न हैं।

End of Feed