IPL 2024: RR vs RCB Match Preview: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच टक्कर, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

RR vs RCB Match Preview: शनिवार (6 अप्रेल 2024) को इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू से होने वाली है। मैच का आयोजन जयपुर स्थित सवाईं मानसिंह स्टेडियम में किया जाने वाला है। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी अहम बातें और इस मैच में किस टीम के हाथ लग सकती है बाजी।

IPL 2024 RR vs RCB Preview: खराब फॉर्म से जूझ रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स दोनों को शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में अपने शीर्षक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।आरसीबी फिलहाल दस टीमों में आठवें स्थान पर है जो उसके खराब प्रदर्शन की बानगी देता है । वहीं रॉयल्स दूसरे स्थान पर है लेकिन उसके शीर्षक्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

RR vs RCB Preview.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स

आरसीबी के पास शीर्षक्रम में कप्तान फाफ डु प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार जैसे शानदार आक्रामक बल्लेबाज हैं लेकिन कोई भी एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका । स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दो अर्धशतक समेत 203 रन बनाकर आरेंज कैप हासिल कर चुके हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला ।पाटीदार ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 29 रन बनाये लेकिन उनसे इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आरसीबी के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम से मिलती जुलती है जिस पर बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में आसानी होगी।

End of Feed