IPL 2024, MI vs DC Match Preview: मुंबई की दिल्ली से है भिड़ंत, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2024, 10:50 AM IST

Mumbai indians vs delhi capitals match preview today Match in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का 20वां मुकाबला रविवार दोपहर अंक तालिका में आखिरी पायदान पर चल रही मुंबई इंडियन्स और नौवें स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी मूलभूत और जरूरी बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज 20वें मुकाबले में होगी मुंबई और दिल्ली की भिड़ंत
  • मुंबई इंडियन्स की टीम है आखिरी और दिल्ली कैपिटल्स नौवें पायदान पर
  • सूर्यकुमार वापसी कर सकते हैं इस मुकाबले से टीम में वापसी

MI vs DC, IPL 2024 Match Preview Today Match in Hindi:

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए रविवार को जब एक दूसरे का सामना करेंगे तो निगाहें सूर्यकुमार यादव पर टिकी रहेंगी जो चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। मुंबई ने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और वह अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। दिल्ली की स्थिति भी अच्छी नहीं है तथा चार मैच में एक जीत से वह 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है। इस तरह से दोनों टीम पर वापसी करने का दबाव है।

Mumbai Indians vs Delhi Capitals, Match Preview IPL 2024

मुंबई बनाम दिल्ली, मैच प्रीव्यू, आईपीएल 2024

सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर होगी नजर

सूर्यकुमार इस मैच में वापसी कर सकते हैं तथा आईपीएल के तुरंत बाद होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। सूर्यकुमार चोटिल होने के कारण पिछले तीन महीने से बाहर हैं। उन्होंने शुक्रवार को अभ्यास सत्र में भाग लिया और वह किसी भी तरह से असहज नहीं दिख रहे थे। मुंबई की टीम ने अभी तक हर विभाग में खराब प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और ईशान किशन ने उसे अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन यह दोनों बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। तिलक वर्मा और नमन धीर पर भी यह बात लागू होती है।

मुंबई के गेंदबाज नहीं कर पाए हैं कमाल

कप्तान हार्दिक पंड्या भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन करके टीम को प्रेरित करने में नाकाम रहे हैं। उन्हें प्रशंसकों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी है। रविवार को हालांकि इस मामले में उन्हें कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि इस दिन स्टेडियम में 20,000 से अधिक बच्चे खेल का लुत्फ उठाएंगे। जहां तक मुंबई के गेंदबाजी विभाग का सवाल है तो आकाश मधवाल को छोड़कर कोई भी अन्य गेंदबाज प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाया है। आकाश ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे।

End of Feed