RR Vs PBKS Highlights: सैम करन की कप्तानी पारी से जीता पंजाब, राजस्थान की लगातार चौथी हार
RR Vs PBKS Highlights: सैम करन की कप्तानी पारी से जीता पंजाब, राजस्थान की लगातार चौथी हार
इससे पहले राजस्थान ने रियान पराग की 48 रन की पारी के दम पर पंजाब के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में उसे जायसवाल की विकेट का सामना करना पड़ा। दूसरे विकेट के लिए सैमसन और कोहलर कैडमोर ने 36 रन की साझेदारी की, लेकिन 15 गेंद में 18 रन बनाकर सैमसन के रुप में राजस्थान को दूसरा झटका लगा। स्कोर में 2 रन और जुड़े थे कि राजस्थान को तीसरा झटका भी लग गया। चौथे विकेट के लिए रविचंद्रन अश्विन और रियान पराग ने अर्धशतकीय पारी खेल अपनी टीम को मैच में वापसी दिला दी। अश्विन ने 19 गेंद में 28 रन की पारी खेली जबकि रियान पराग 34 गेंद में 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाए।
