IPL 2024: केएल राहुल का फिर चल मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बल्ला, छठी बार आईपीएल में किया ये स्पेशल कारनामा

केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में अर्धशतक जड़कर एक व्यक्तिगत उपलब्धि अपने नाम कर ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • केएल राहुल ने जड़ा मुंबई के खिलाफ अर्धशतक
  • खेली 41 गेंद में 55 रन की आतिशी पारी
  • पूरे किए मौजूदा सीजन में 500 रन

मुंबई: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में बतौर बल्लेबाज बेहद शानदार रहा है। उनकी कप्तानी वाली टीम सीजन में धमाल नहीं मचा सकी लेकिन आखिरी मैच तक उन्होंने प्लेऑफ का टिकट हासिल करने की पुरजोर कोशिश की। इस कोशिश में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में केएल राहुल ने एक बार फिर कप्तानी अर्धशतक जड़ा और टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

KL Rahul

केएल राहुल(साभार IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 में पूरे किए 500 रन

End of Feed