IPL 2024, KKR vs RR: कोलकाता में गरजा बटलर का बल्ला, कोहली के विराट रिकॉर्ड से बस एक कदम दूर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 17, 2024, 12:13 AM IST

IPL 2024, KKR vs RR, Jos Buttler Century:कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 विकेट से हराया। इस मुकाबले में सुनील नरेन के शतक पर जोस बटलर का शतक भारी पड़ा। इस शानदार पारी के बाद बटलर की नजर अब कोहली के विराट रिकॉर्ड पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स।
  • राजस्थान ने कोलकाता को 2 विकेट से हराया।
  • जोस बटलर ने मौजूदा सीजन में दूसरा शतक जड़ा।

IPL 2024, KKR vs RR, Jos Buttler Century: कोलकाता नाइटराइडर्स के होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला जमकर चला। उन्होंने केकेआर के खिलाफ न केवल शतक जड़ा, बल्कि अपनी टीम को जीत भी दिलाई। जोस बटलर ने 178.33 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 55 गेंदों पर शतक पूरा किया और 60 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 107 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। बटलर का यह आईपीएल के 17वें सीजन में दूसरा शतक है। इससे पहले बटलर ने आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी और टीम को जीत भी दिलाई थी। इसी शतक के साथ बटलर नेआईपीएल करियर का 7वां शतक जड़ा।

End of Feed