क्रिकेट

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की सीजन की पहली जीत के बाद खुशी से गदगद डेविड वॉर्नर ने इन्हें दिया जीत का श्रेय?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 21, 2023, 01:10 AM IST

David Warnar, Delhi Capitals: आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में पहली जीत के बाद जानिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने किसे दिया टीम की जीत का श्रेय? दिल्ली को इस मुकाबले से पहले लगातार पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

Image

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर(साभार IPL/BCCI)

David Warner's Statement: आईपीएल 2023 में तीन सप्ताह बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देकर जीत का स्वाद चखने में सफल रही। घरेलू मैदान पर खेल रही डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और कसी हुई गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को 20 ओवर में 127 रन पर ढेर कर दिया। जीत के लिए मिले 128 रन के लक्ष्य को चार गेंद और चार विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। ये उनका सीजन में चौथा अर्धशतक था। अंत में अक्षर पटेल ने 22 गेंद में नाबाद 19 रन बनाकर टीम की जीत की दहलीज पार कराई।

गेंदबाजों से जो कहा वो उन्होंने करके दिखाया

पहली बार सीजन में दिल्ली को जीत दिलाने के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर ने खुशी जताते हुए कहा, दो अंक हासिल करके खुशी हो रही है। हमें अपने गेंदबाजों पर गर्व है। हमने उन्हें पॉवरप्ले में विकेट निकालने को कहा और उन्होंने ये काम कर दिखाया। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। हम बल्लेबाजी में भी पहले छह ओवर में अच्छी शुरुआत करना चाहते थे लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे। हमने गुच्छे में विकेट गंवाए जिसका खामियाजा हमें उठाना पड़ा। लेकिन अंत में जीत हासिल करना संतोषजनक रहा।

सुझावों पर किया अमल, उसका मिला नतीजा

हम सभी बल्लेबाज एक दूसरे के प्रति ईमानदार हैं और एक दूसरे से ड्रेसिंग रूप में चर्चा करते हैं कि हमें एक दल के रूप में कहां सुधार करने की जरूरत है। इस तरह की चर्चा हमने ड्रेसिंग रूम में की और सुझावों पर काम किया जिसका नतीजा हमें मिला।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article