IPL 2023: विराट कोहली के लिए फिर अशुभ साबित हुई 23 अप्रैल की तारीख, पूरी की अनचाही हैट्रिक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 23, 2023, 06:59 PM IST

विराट कोहली का आईपीएल में 23 अप्रैल के साथ एक अनचाहा कनेक्शन जारी रहा। तीसरी बार आईपीएल में इस तारीख को खेलते हुए विराट कोहली गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौटे।

Virat Kohli, Golden Duck: इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली ने 16 सीजन में कई शानदार बल्लेबाजी रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं लेकिन उनके नाम इस दौरान कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी इस दौरान उनके नाम दर्ज हो गया। रविवार को आरसीबी के ग्रीन इनीशिएटिव के समर्थन में ग्रीन जर्सी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरे विराट पारी की पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ एलबीडब्लू हो गए।

Virat Kohli Trent Boult

विराट कोहली के विकेट का जश्न मनाते ट्रेंट बोल्ट( साभार IPL/BCCI)

पूरी का अनचाही हैट्रिक

राजस्थान के खिलाफ विराट पहली ही गेंद पर गोल्डन डक बनाकर आउट हुए तो आईपीएल के दौरान 23 अप्रैल के साथ उनका अनचाहा कनेक्शन जारी रहा। विराट करियर में तीसरी बार 23 अप्रैल को गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौटे। उनके साथ ऐसा साल 2017 में नाथन कुल्टर नाइल के खिलाफ हुआ था। विराट इस मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद 23 अप्रैल , 2022 को उनके साथ ऐसा साल 2022 में मुंबई के खिलाफ हुआ था। मोर्को जेनसन के खिलाफ विराट गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौटे और अब एक साल बाद ये सिसलिला फिर जारी रहा। इस बार राजस्थान रायल्स के खिलाफ ट्रेंट बोल्ड ने विराट को खाता नहीं खोलने दिया।

End of Feed