IPL 2023: यशस्वी जायसवाल की आतिशी पारी के मुरीद हुए विराट कोहली, तारीफ में कही ये बात

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 11, 2023, 11:02 PM IST

विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनकी आतिशी अर्धशतकीय पारी देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ की है।

कोलकाता: आईपीएल 2023 में धमाल मचा रहे 21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स में अपना नाम आईपीएल की रिकॉर्ड बुक्स में सबसे तेज अर्धशतक जड़कर दर्ज करा लिया।

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल(साभार IPL/BCCI)

केकेआर के खिलाफ जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को यशस्वी ने आतिशी शुरुआत दिलाते हुए पहले ही ओवर में नीतीश राणा के खिलाफ 26 रन दो छक्के और तीन चौकों की मदद से जड़ दिए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और महज 13 गेंद में अर्धशतक जड़कर आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनसे पहले ये रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम दर्ज था। दोनों ने 14-14 गेंद में पचासा जड़ा था।

End of Feed