IPL 2023: ट्रेंट बोल्ट बने आईपीएल में इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले कीवी प्लेयर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 23, 2023, 06:10 PM IST

न्यूजीलैंड के बांए हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल में 100 विकेट पूरे कर लिए। विराट कोहली उनका आईपीएल करियर का 100वां शिकार बने।

Trent Boult, 100 wickets in Indian Premier League: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे न्यूजीलैंड के बांए हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने रविवार को आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर बोल्ट ने विराट कोहली को एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया। विराट बोल्ट का आईपीएल में 100वां शिकार बने। बोल्ट को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 84 मैच खेलने पड़े। बोल्ट आईपीएल में विकटों का शतक पूरा करने वाले पहले कीवी गेंदबाज हैं।

Trent Boult IPL 2023

ट्रेंट बोल्ड(साभार IPL/BCCI)

बोल्ट पहली ही गेंद पर आरसीबी को पहला झटका देने के बाद नहीं रुके। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शाहबाज अहमद को भी चलता कर दिया। ऐसे में आरसीबी का स्कोर 2.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 12 रन हो गया।

End of Feed