IPL 2023, PBKS vs GT: पंजाब-गुजरात आईपीएल मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 14, 2023, 05:37 PM IST

IPL 2023, PBKS vs GT: आज (13 April 2023) आईपीएल में पंजाब किंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है। ये मुकाबला पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान मोहाली में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी और आज कैसी होगी मोहाली के मौसम की स्थिति। सब कुछ जानिए यहां।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला
  • पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की होगी भिड़ंत
  • मोहाली में खेला जाएगा मैच

IPL 2023, PBKS vs GT: आज (13 April 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण का 18वां मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथों में होगी, जबकि गुजरात टाइटंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते नजर आएंगे जो पिछले मुकाबले से बाहर रहे थे। ये मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2023, PBKS vs GT Pitch Report

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट

अगर बात करें दोनों टीमों के अब तक के सफर की तो दोनों टीमों ने अपना-अपना पिछला मैच गंवाया है। जहां गुजरात टाइटंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने पिछले मुकाबले में करारी हार से रूबरू कराया था, वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से मात दी थी। पंजाब किंग्स ने अब तक सीजन में 3 मैच खेले हैं जिसमें दो में उनको जीत मिली है जबकि एक मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं गुजरात टाइटंस के आंकड़े भी वैसे ही हैं। तो आइए जानते हैं कि आज के मुकाबले में कैसी है पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मोहाली के मौसम का हाल।

End of Feed