IPL 2023 Opening Ceremony : आईपीएल के 16वें सीजन शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत हुई। इस दौरान बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गाने से रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अरिजीत स्टेज पर गिराट के साथ परफॉर्म करने आए। अरिजीत ने फिल्म पठान के लेकर कई सुपरहीट गाने गए। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद फैंस जमकर झूमते नजर आए। यह कार्यक्रम करीब 45 मिनट तक चला। इस दौरान बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया परफॉर्म करती हुईं। (फोटो - IPL के ट्विटर से)
𝘿𝙖𝙯𝙯𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙖𝙨 𝙚𝙫𝙚𝙧!@tamannaahspeaks sets the stage on 🔥🔥 with her entertaining performance in the #TATAIPL 2023 ope… t.co/pzDRaOCKLa
— ANI (@ANI) Mar 31, 2023
तमन्ना-रश्मिका ने किए डांस परफॉर्म
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के प्रदर्शन के बाद अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना स्टेज पर आई और कई गानों पर दोनों ने परफॉर्म किए। इस दौरान रश्मिका मंदाना ने सुपरहीट फिल्म पुष्पा के नाटु-नाटु गाने पर डांस परफॉर्म कीं। इस दौरान मैदान पर मौजूद फैंस भी जमकर धूमे।
