क्रिकेट

क्या ये धोनी का आखिरी IPL हैः टॉस के बाद माही ने इसको लेकर दिया बड़ा बयान

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 3, 2023, 05:38 PM IST

MS Dhoni opens up on his IPL retirement: आईपीएल 2023 अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है और करोड़ों क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या ये एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच में टॉस के बाद जब धोनी के सामने ये सवाल उठाया गया तो उन्होंने इसका खुलकर जवाब दिया।

Image

एम एस धोनी (BCCI/IPL)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • क्या ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है?
  • लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले धोनी खुलकर बोले
  • बताया कि उनका रिटायरमेंट का क्या है प्लान

MS Dhoni on his IPL retirement: आज आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले टॉस हुआ और धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने जब धोनी से बात की, तो अंत में उन्होंने धोनी के संन्यास को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि धोनी को भी जवाब देना पड़ा।

डैनी मॉरिसन ने टॉस के बाद धोनी से बातचीत करते हुए अंत में कहा कि क्या वो अपने आखिरी आईपीएल पर फैंस के सपोर्ट का लुत्फ उठा रहे हैं। तो इस पर धोनी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- "आपने ये फैसला कर लिया है कि ये मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं।"

बस धोनी के इस बयान के सामने आते ही देखते-देखते सोशल मीडिया पर धोनी ट्रेंड करने लगे हैं और उनका ये बयान वायरल होना शुरू हो गया है। कई दिनों से इस बात की चर्चा है कि क्या ये धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन है, लेकिन अब तक धोनी ने इसको लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा था। फिलहाल धोनी के इस बयान के साथ आई मुस्कान को देखकर ये कहना मुश्किल है कि आखिर उनके मन में चल क्या रहा है।

पिछले आईपीएल सीजन में जब धोनी से उनके संन्यास को लेकर सवाल किया गया था, तब उन्होंने कहा था कि वो चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए हैं और भावनात्मक रूप से उनके फैंस भी। इसलिए वो चेन्नई के फैंस के सामने खेलते हुए अलविदा कहना चाहेंगे। गौरतलब है कि पिछली बार कोविड की वजह से आईपीएल सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित रहा था, लेकिन इस बार चेन्नई में भी मैच खेले जा रहे हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article