एमएस धोनी ने की 'जूनियर मलिंगा' के बारे में बड़ी भविष्यवाणी, साथ ही दी अहम सलाह

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 6, 2023, 09:21 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान एमएस धोनी ने श्रीलंका के 20 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज मतीशा पथिराना को टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने की सलाह दी है। साथ ही उनके बारे में बड़ी भविष्यवाणी भी की है।

मुंबई: आईपीएल में दूसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेल रहे श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मतीशा पथिराना के खेल में दिन ब दिन निखार आ रहा है। एमएस धोनी की करिश्माई कप्तानी में खेलते हुए उनकी गेंदबाजी में पैनापन आता जा रहा है। जिसकी झलक उनके अंदर के बढ़े आत्मविश्वास के साथ-साथ प्रदर्शन में भी दिखाई दे रही है। ऐसे में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने पथिराना के बारे में बड़ी भविष्यवाणी करते हुए एक अहम सलाह भी उन्हें दी है।

Matheesha Pathirana

मथीशा पथिराना(साभार IPL/BCCI)

मुंबई के खिलाफ 15 रन देकर झटके 3 विकेट

शनिवार को चेन्नई में पांच बार की चैंपियन मुंबई के खिलाफ पथिराना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए और मुंबई की पारी को 139 रन पर रोकने में अहम भूमिका अदा की। उनकी सटीक और कसी हुई गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने स्पेल की 24 गेंदों में से 12 में एक भी रन नहीं दिया। मुंबई के बल्लेबाज उनकी गेंद को एक बार भी बाउंड्री के पार नहीं पहुंचा सके। पथिराना ने नेहाल वढ़ेरा, ट्रिस्टन स्टब्स और अरशद खान का शिकार किया।

End of Feed