आईपीएल 2023 में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन का सबसे रोमांचक मैच खेला गया जब आखिरी ओवर में मोहित शर्मा ने लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली। आखिरी ओवर में लखनऊ को 12 रन की दरकार थी और कप्तान केएल राहुल अर्धशतक जड़ कर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन आखिरी ओवर में न केवल वह आउट हुए बल्कि लखनऊ ने 7 रन से मैच गंवा दिया। आखिरी ओवर में 4 रन बने और चार विकेट गिरे जिसने लखनऊ को आखिरी कुछ क्षणों में हार थमा दी। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में चौथी जीत हासिल कर ली। अब उसने अंकों के मामले में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की बराबरी कर ली है। लेकिन फिलहाल रन-रेट के आधार पर वह चौथे स्थान पर है।
हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या
सीजन में पहली बार भिड़े पांड्या ब्रदर्स
इस सीजन में पहली बार हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या आमने-सामने थे। दोनों भाईयों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। क्रुणाल ने गेंदबाजी में हाथ दिखाए तो हार्दिक ने बल्लेबाजी में परचम लहराया। हार्दिक ने 50 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। बात क्रुणाल पांड्या की करें तो उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने बल्लेबाजी में भी 23 गेंद पर 23 रन बनाए।
Only love my brother ❤️❤️❤️😘 t.co/66qBKiGLfm
— ANI (@ANI) Apr 22, 2023
मैच के बाद दिखा दोनों भाईयों का प्यार
मैच के बाद कुछ देर के लिए हार्दिक पांड्या लखनऊ सुपर जायंट्स के हुए तो क्रुणाल पांड्या गुजरात टाइटंस की जर्सी में दिखे। दरअसल हार्दिक ने मैच के बाद एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दोनों भाई अपनी-अपनी टीम की जर्सी एक्सेंज करते नजर आए। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'केवल प्यार मेरे भाई' वीडियो में दोनों ने अपनी-जर्सी उतारी आपस में बदलकर पहन ली। आपको बता दें कि पहले दोनों एक ही टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, लेकिन साल 2022 में क्रुणाल ने लखनऊ सुपर जायंट्स को ज्वाइन किया तो हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस की कमान संभाली।
