IPL 2023 FINAL: रोमांचक फाइनल में मिली हार के बाद धोनी को लेकर पांड्या ने कह दी बड़ी बात

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 30, 2023, 11:00 AM IST

IPL 2023 Final, Hardik Pandya statement: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। गुजरात टाइटंस बारिश से प्रभावित इस मैच में जीत नहीं सकी जिसकी मायूसी खिलाड़ियों के चेहरे पर नजर आई। हार के बाद क्या बोले गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 फाइनल में गुजरात टाइटंस की हार
  • चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार बनी चैंपियन
  • हार के बाद मायूस नजर आए हार्दिक पांड्या

IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम गेंद तक गए रोमांचक टक्कर के बीच गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। गुजरात टाइटंस डिफेंडिंग चैंपियंस थी और मेजबान टीम भी लेकिन फिर भी उनको जीत हासिल नहीं हुई और चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखा दिया। मैच के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्या कहा, आइए जानते हैं।

IPL 2023, Final Hardik Pandya post match statement

हार्दिक पांड्या (AP)

हार के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, "मुझे लगता है कि टीम ने अधिकतर चीजों में सही किया। हमने दिल से खेला और मुझे गर्व है कि जिस तरह से हम लड़े। हमारा एक मोटो है- हमारी जीत साथ है, हमारी हार भी साथ है। मैं कोई बहाने नहीं बनाऊंगा। सीएसके ने बेहतर क्रिकेट खेलकर दिखाया है। हमने शानदार बल्लेबाजी की, खासतौर पर साई सुदर्शन ने। इस स्तर पर ऐसे खेलना आसान नहीं है।"

End of Feed