CKS vs DC Dream 11 Team, IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 10, 2023, 07:09 PM IST

CKS vs DC Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 55वें मुकाबले में संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स की चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उसके घर पर भिड़ंत होगी। जानिए ऐसी है दोनों की एक दूसरे के खिलाफ प्वेइंग-11?

IPL 2023, CKS vs DC Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 55वें मुकाबले में संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स की चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उसके घर पर भिड़ंत हो रही है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड 15वीं बार प्लेऑफ में पहुंचने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10वें और आखिरी पायदान पर रहते हुए वजूद को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में दोनों टीमों के लिहाज से चेपॉक स्टेडियम में बुधवार को होने वाली भिड़ंत बेहद अहम हो गई है।

CSK vs DC Playing XI IPL 2023

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

चेन्नई अपने चैंपियन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में

चेन्नई सुपर किंग्स अपने सेट कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करती है। वो जीत की पटरी पर है और प्लेऑफ में कदम रखने से कुछ ही कदम दूर है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी वो ऐसा ही करेगी। अंबाती रायुडू और खलील अहमद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में होंगे जो पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी के मुताबिक टीम में होंगे। बेन स्टोक्स को फिर मौका नहीं मिलेगा।

End of Feed