Today's IPL Match, RR vs RCB Preview: आज के पहले मैच में राजस्थान-बैंगलोर की भिड़ंत, जानिए इस मैच के बारे में सब कुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2023, 02:28 PM IST

Today IPL Match, RR vs RCB Preview: आज आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना मेजबान राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। हार की हैट्रिक से बचने की कवायद में लगी आरसीबी आज जब राजस्थान का सामना करेगी तो आईपीएल के वर्तमान सत्र में अभी तक रनों का अंबार लगाने वाले युवा यशस्वी जायसवाल और अनुभवी फाफ डुप्लेसी के बीच भी रोमांचक मुकाबला दिखेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज की पहली भिड़ंत
  • राजस्थान रॉयल्स के सामने होगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • यशस्वी जायसवाल और फाफ डुप्लेसिस के बीच होगी दिलचस्प टक्कर

IPL Match Today, RR vs RCB Preview: हार की हैट्रिक से बचने की कवायद में लगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम रविवार को यहां जब राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक रनों का अंबार लगाने वाले युवा यशस्वी जायसवाल और अनुभवी फाफ डुप्लेसी के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

IPL 2023, RR vs RCB Today preview

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच प्रिव्यू (AP)

जायसवाल और डुप्लेसी दोनों इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। डुप्लेसी अभी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं। उन्होंने 11 पारियों में 576 रन बनाए हैं जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी तरफ जायसवाल उनसे केवल एक रन पीछे हैं। इस युवा बल्लेबाज ने 12 पारियों में 575 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

End of Feed