Today in IPL 2023, RCB vs GT Preview: लीग दौर के आखिरी मुकाबले में होगा आरसीबी-गुजरात का आमना-सामना, जानिए मैच से जुड़ी सभी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2023, 07:00 AM IST

Today's IPL match, RCB vs GT Preview: इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के आखिरी लीग मुकाबले में आज प्वेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स और प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश में जुटी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच बेंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। आरसीबी के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है वहीं गुजरात इस मुकाबले में प्लेऑफ की तैयारी करेगी।

बेंगलुरू: प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बेताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम जानती है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को यहां होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अंतिम लीग मैच में जीत दर्ज करने के लिए उसे क्या करने की जरूरत है।

RCB vs GT Match Preview

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स मैच प्रीव्यू(साभार IPL/BCCI)

विराट और डुप्लेसी पर रहेगी आरसीबी की जीत की जिम्मेदारी

विराट कोहली फिर से अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए हैं जबकि कप्तान फॉफ डुप्लेसी अभी तक 600 से अधिक रन बनाकर आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं। आरसीबी को इस करो या मरो वाले मैच में अपने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों से फिर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। आरसीबी की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स से आगे चौथे स्थान पर है। इन तीनों टीमों के समान 14 अंक हैं। मुंबई को एक अन्य मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है और उसके पास भी आरसीबी की तरह अपने अंको की संख्या 16 तक पहुंचाने का मौका है।

End of Feed