Today in IPL 2023, MI vs GT Preview: आज होगा मुंबई-गुजरात का आमना-सामना, जानिए मैच से जुड़ी सभी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2023, 06:59 PM IST

Today's IPL match, MI vs GT Preview: इंडियन प्रीमियर लीग-2023 में आज अंक तालिका में पहले और चौथे पायदान पर काबिज गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। गुजरात की टीम जहां प्लेऑफ में पहुंचने से एक कदम दूर है। वहीं मुंबई की टीम ने भी धमाकेदार वापसी करते हुए प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज मुंबई और गुजरात के बीच है भिड़ंत
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
  • प्लेऑफ में एंट्री से एक जीत दूर है गुजरात

Today in IPL 2023, MI vs GT Preview: आत्मविश्वास से भरी मुंबई इंडियन्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के महत्वपूर्ण मुकाबले में शुक्रवार को शुक्रवार को जब अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के सामने होगी तो दोनों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में पहली बार मुंबई इंडियन्स की टीम प्रभावी नजर आ रही है और मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को छह विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

Mumbai India vs Gujarat Titans Match Preview

मुंबई इंडियन्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच प्रीव्यू(साभार IPL/BCCI)

आरसीबी के खिलाफ मुंबई ने दर्ज की थी आतिशी जीत

मुंबई ने आरसीबी के 200 रन के लक्ष्य को 17 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया जो दर्शाता है कि टीम का बल्लेबाजी क्रम कितना मजबूत है। टीम ने हालांकि नेट रन रेट में इजाफा करने के लिए लगातार दूसरे मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया। टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और पिछली पांच पारियां में दोहरे अंक में भी पहुंचने में नाकाम रहे हैं लेकिन इसके बावजूद मुंबई के बल्लेबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम में तीन प्रयास में दो बार 200 या इससे अधिक के लक्ष्य को हासिल किया। यहां तक कि पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मुंबई ने 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 201 रन बनाए थे।

End of Feed