क्रिकेट

मेरा बल्ला किधर है, मोहम्मद आमिर ने सुनाया विराट से जुड़ा मजेदार किस्सा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला 9 जून को होने वाला है जहां नासाउ काउंटी के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ेगी। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक किस्सा सुनाया है जिसमें उन्होंने विराट के गिफ्ट के बारे में बताया है।

Image

विराट कोहली (साभार-X)

KEY HIGHLIGHTS
  • 9 जून को टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला
  • भारत और पाकिस्तान 8वीं बार आमने-सामने
  • मैच से पहले आमिर ने सुनाया विराट का मजेदार किस्सा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला 9 जून को खेला जाना है जब भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीम के लिए यह दूसरा मुकाबला है। भारत ने अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ आसानी से जीता था जबकि पाकिस्तान को यूएसए के सामने हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह मुकाबला बाबर की टीम के लिए खासा अहम है। सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए उसे हर हाल में यह मुकाबला जीतने है क्योंकि हार उसके आगे के सफर को और मुश्किल बना देगी।

9 जून को होने वाले इस मुकाबले को लेकर दोनों टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी खासे उत्साहित हैं। दरअसल जब दोनों टीमें आपस में भिड़ती हैं तो मैच के अलावा भी बहुत सारी कहानियां फैंस के सामने आती हैं। ऐसा ही एक किस्सा पाकिस्ताम टीम में चार साल बाद वापसी कर रहे मोहम्मद आमिर ने सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे विराट ने उनसे किया अपना वादा निभाया और उपहार के तौर पर उन्हें अपना बल्ला गिफ्ट किया।

एशिया कप का वादा, वर्ल्ड कप में निभाया

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने मोहम्मद आमिर का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह विराट के गिफ्ट के बारे में बता रहे हैं। मोहम्मद आमिर ने कहा 'बैट वाली जो स्टोरी है वो बांग्लादेश से शुरू हुई थी। जब एशिया कप के मैच चल रहे थे तो मैच के बाद मैं और इमाद वसीम गैलेरी में वॉक करते जा रहे थे। विराट सामने से आ रहे थे तो इमाद, विराट का बल्ला चैक कर रहा था।

मैंने कहा इमाद को छोड़ो यार मुझे बल्ला चाहिए। विराट ने कहा प्रोमिस है जब आप वर्ल्ड कप के लिए भारत आओगे तो मैं आपको बल्ला गिफ्ट करूंगा। जब मैं कोलकाता में प्रैक्टिस कर रहा था तो विराट को दूर से आवाज दी कि मेरा बल्ला किधर है तो विराट ने ईशारा किया की लाया हूं और प्रैक्टिस के बाद मुझे बल्ला दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article