क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप से पहले बाढ़ में फंसी भारत की स्टार गेंदबाज, NDRF ने किया रेस्क्यू

Radha Yadav rescue: यूएई में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय महिला टीम का हिस्सा स्टार गेंदबाज राधा यादव एक बड़ी ही मुश्किल परिस्थिति में फंस गई थी। हालांकि बाद में वे बच भी गई। दरअसल राधा यादव बाढ़ में फंसी थी बाद में एनडीआरएफ ने उनक रेस्क्यू किया।

Image

राधा यादव (फोटो- BCCI)

Radha Yadav: देश भर में फिलहाल बारिश का दौर जारी है और जगह-जगह पर पानी भर रहा है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर गुजरात में पड़ा है जहां पर लोग घरों में फंस गए हैं। आम लोगों के अलावा कई खिलाड़ी भी इससे बचे नहीं हैं। इसी में भारत की स्टार गेंदबाज राधा यादव का नाम भी है जो कि वडोदरा में रहती हैं और बाढ़ में बुरी तरह से फंस गई थी। लेकिन बाद में बच गई।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी राधा यादव को गुजरात के वडोदरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उनके घर से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने बचाया। स्पिनर ने बुधवार, 28 अगस्त को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी। पिछले एक हफ़्ते से गुजरात के वडोदरा शहर के कई हिस्से भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने बुधवार को कहा कि शहर में स्थिति चिंताजनक है और राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया है।

राधा यादव ने किया धन्यवाद

24 वर्षीय राधा यादव ने 28 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपने क्षेत्र में बाढ़ की भयावह स्थिति को साझा किया। स्टार स्पिनर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से अपने परिवार को बचाने के लिए NDRF टीम को धन्यवाद दिया।यादव ने पोस्ट किया, "हम बहुत बुरी स्थिति में फंस गए थे। हमें बचाने के लिए NDRF को बहुत-बहुत धन्यवाद।" 27 अगस्त, 2024 को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी ICC महिला T20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।बाएं हाथ की स्पिनर राधा को आगामी ICC टूर्नामेंट के लिए टीम में भी चुना गया। यादव के नाम 80 मटी20ई मैचों में 90 विकेट हैं।

महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article