क्रिकेट

IND-W vs SA-W Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच

IND-W vs SA-W Live Streaming: भारत और साउथ के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे होगा।

Image

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टीम (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज
कब और कहां देखें भारत और साउथ अफ्रीका मैच
3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज

IND-W vs SA-W Live Streaming: साउथ अफ्रीका की टीम 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच के लिए भारत दौरे पर पहुंच चुकी है। इस दौरे की शुरुआत 3 मैच की वनडे सीरीज से होगा। पहला मुकाबला 16 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के पास है जबकि साउथ अफ्रीका का नेतृत्व लौरा वुल्वार्ट के कंधों पर है।

जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद

दोनों टीमों में स्टार बल्लेबाज और गेंदबाजों की भरमार है। ऐसे में फैंस के लिए यह मुकाबला किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। भारत में जहां स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्स जैसी बैटर हैं तो वहीं साउथ अफ्रीका में लौरा वुल्वार्ट, तजमीन ब्रिट्स, सुन लुस और मारिजान काप जैसी मैच विनर हैं। दोनों टीम के खिलाड़ियों को देखते हुए रोमांचक मुकाबला होने का उम्मीद है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कब खेला जाएगा पहला वनडे मैच (IND-W vs SA-W Match Date)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला 16 जून यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कहां खेला जाएगा पहला वनडे मैच (

ND-W vs SA-W Match Venue)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कितने बजे खेला जाएगा पहला वनडे मैच (

ND-W vs SA-W Match Toss Time)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 1 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कब पहला वनडे मैच (

ND-W vs SA-W Match on TV)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला टीवी पर स्पोर्ट्स-18 चैनल पर देखा जा सकता है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (

ND-W vs SA-W Match Live Streaming)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article