क्रिकेट

Asia Cup Final, IND vs SL Live Score Streaming: कब और कहां देखें भारत बनाम श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Sep 17, 2023, 12:10 PM IST

India vs Sri Lanka, IND vs SL Asia Cup 2023 Match Live Cricket Score Streaming Online (भारत बनाम श्रीलंका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाहला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

Image

रोहित शर्मा और दासुन शनाका (साभार-ACC)

India vs Sri Lanka, IND vs SL Asia Cup 2023 Match Live Cricket Score Streaming Online: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह 8वां मौका है जब दोनों टीम एशियन चैंपियन बनने के लिए आपस में भिड़ेगी। सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश से मिली हार के बाद टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह श्रीलंका के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में गलतियों को सुधार कर उतरे और 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम करे। लेकिन श्रीलंका के हालिया प्रदर्शन के बाद यह आसान बिल्कुल नहीं होगा। यदि सुपर संडे को होने वाले इस मुकाबले को आप भी देखना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल (Ind vs Sl Asia Cup Final Match Date)

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला रविवार 17 सितंबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल (Ind vs Sl Asia Cup Final Match Venue)

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल (Ind vs Sl Asia Cup Final Match Time)

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि दोपहर 2.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं, भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल (Ind vs Sl Asia Cup Final Match On Tv)

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा यह डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी देखा जा सकता है।

कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग (Ind vs Sl Asia Cup Final Match Live Streaming)

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप मोबाइल में बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article