LIVEIND vs ENG U19 World Cup Final Highlights: ये छोरियां, छोरों से नहीं हैं कम! इंग्लिश टीम को रौंद इंडिया को पहली बार बना दिया विश्व चैंपियन

IND vs ENG U19 World Cup Final Highlights: ये छोरियां, छोरों से नहीं हैं कम! इंग्लिश टीम को रौंद इंडिया को पहली बार बना दिया विश्व चैंपियन
शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया। जीत के लिए मिले 69 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय महिला टीम का यह किसी भी स्तर पर पहला विश्व खिताब है। इससे पहले भारतीय महिला टीम तीन बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन तीनों बार खिताबी जीत से चूक गई थी। लेकिन शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली टीम ने इतिहास रच दिया। सौम्या तिवारी ने विजयी रन बनाया। वो 24(37) रन बनाकर नाबाद रहीं।
खराब रही भारत की शुरुआत
खिताबी जीत के लिए 69 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर कप्तान शेफाली वर्मा 11 गेंद में 15 रन बनाकर लपकी गईं। इसके बाद भारत को दूसरा झटका पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर श्वेता सेहरावत के रूप में लगा। श्वेता स्कीवेंस की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में शॉर्ट फाइन लेह पर लपकी गईं। उन्होंने 5(6) रन बनाए। इसके साथ ही भारत का स्कोर 20 रन पर 2 विकेट हो गया।
तिवारी और गोंगड़ी की जोड़ी ने लिखी जीत की इबारत
सौम्या तिवारी और गोंगड़ी शिखा ने भारतीय टीम की जीत की इबारत लिखी। 2 विकेट 20 रन बनाने के बाद भारतीय पारी को संभाल लिया लेकिन जीत से तीन रन दूर तृषा ने बड़ा शॉट लगाकर जीत दिलाने की नाकाम कोशिश करती हुई बोल्ड हो हईं। उन्होंने 24 रन बनाए। इसके बाद तिवारी का साथ देने हर्षिता बासू उतरीं और भारत को जीत दिलाकर वापस पवेलियन लौटीं।
68 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड की टीम
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने इंग्लिश टीम को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ढेर कर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पिच पर पैर नहीं जमाने दिए। भारतीय गेंदबाजों के कहर के सामने इंग्लैंड की सात बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाईं। रेयाना मैकडोनाल्ड इंग्लैंड की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 19 रन बनाए। वहीं एलेक्सा स्टोन हाउस और सोफिया स्मेल ने 11-11 रन की पारी खेली। नियामा हॉलैंड ने 10 रन बनाए। भारत के लिए तितास साधू, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक-एक सफलता मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव के हाथ लगी।
LIVE क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम न्यूजीलैंड 2nd T20
IND vs NZ 2nd T20 Live Score Streaming
भावुक हुईं शेफाली वर्मा
टीम इंडिया की खिताबी जीत के बाद शेफाली वर्मा भावुक हो गईं और अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक पाईं।
विश्व चैंपियन बनी टीम इंडिया
भारत बना विश्व चैंपियन
भारत ने अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब इंग्लैंड को 7 विकेट से मात देकर अपने नाम कर लिया है।
भारत ने 12 ओवर में बनाए 2/60 रन
जीत के लिए 69 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। सौम्या तिवारी 21 (31) और तृषा 18(24) रन बनाकर खेल रही हैं।
तृषा ने जड़े लगातार दो चौके
तृषा ने 12वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके जड़कर भारतीय टीम को जीत के और करीब पहुंचा दिया।
50 रन के पार पहुंचा भारत, जीत से 19 रन दूर
भारत ने जीत के लिए 69 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.5 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया। सौम्या तिवारी 21(29) और गोंगड़ी तृषा 9(20) रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए भारत को 19 रन और बनाने हैं।
10 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 48 रन, खिताबी जीत से 21 रन दूर
भारतीय अंडर -19 महिला टीम ने विश्व कप के फाइनल में जीत के लिए 69 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 48 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारत को 21 रन और बनाने हैं। मैदान पर तिवारी 20 (26) और तृषा 8 (17) रन बनाकर खेल रही हैं।
भारत ने 9 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 44 रन
भारत ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। विश्व चैंपियन बनने के लिए उसे 25 रन और बनाने हैं। तिवारी 8 (17) और तृषा 4 (8) रन बनाकर खेल रही हैं।
भारत ने 8 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 37 रन
भारत ने जीत के लिए 69 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 32 रन और बनाने हैं। तिवारी 12 और तृषा 6 रन बनाकर खेल रही हैं।
पॉवरप्ले में भारत ने बनाए 30/2 रन
भारतीय टीम ने पॉवरप्ले में 2 विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं। तृषा 3 और सौम्या तिवारी 7 रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए भारत को 14 ओवर में 39 रन और बनाने हैं।
तिवारी को मिला जीवनदान
भारत ने 69 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। सौम्या तिवारी ने लेग स्पिनर बाकर की गेंद पर पांचवें ओवर में कवर के ऊपर से चौका जड़ा इसके बाद अगली ही गेंद पर उनका कैच स्लिप में खड़ी फील्डर ने छोड़ दिया।
भारत को लगा दूसरा झटका, सहरावत भी पवेलियन लौटीं
भारत को दूसरा झटका पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर श्वेता सेहरावत के रूप में लगा। श्वेता स्कीवेंस की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में शॉर्ट फाइन लेह पर लपकी गईं। उन्होंने 5(6) रन बनाए। इसके साथ ही भारत का स्कोर 20 रन पर 2 विकेट हो गया।
भारत ने 3 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 16 रन
भारत ने जीत के लिए 69 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 रन बना लिए हैं। श्वेता सेहरावत और सौम्या तिवारी मैदान पर हैं।
शेफाली बनीं बाकर का शिकार, भारत को लगा पहला झटका
भारतीय अंडर19 महिला टीम को पारी की तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सबसे तगड़ा झटका लगा। कप्तान शेफाली वर्मा तेज शुरुआत करने के बाद स्टोनहाउस के हाथों शॉर्ट मिड ऑफ पर लपकी गईं। इसके साथ ही भारत का स्कोर 15 रन पर 1 विकेट हो गया।
भारत ने 2 ओवर में बनाए 15 रन
भारत ने तेज शुरुआत करते हुए 2 ओवर में 15 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 10 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रही हैं।
खिताबी जीत के लिए 69 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया
भारतीय टीम इंग्लैंड को 68 रन पर ढेर करने के बाद जीत के लिए 69 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर गई है। शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले ओवर में 5 रन जोड़ लिए हैं।
68 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड की टीम
भारत के खिलाफ विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की अंडर-19 महिला टीम 17.1 ओवर में महज 68 रन बनाकर ढेर हो गई। सोनम यादव ने इंग्लैंड की पारी का आखिरी विकेट चटकाया। सोफी स्मेल फॉलो थ्रू में सोनम यादव के हाथों लपकी गईं। सोफी ने 11(7) रन बनाए।
इंग्लैंड को लगा नौवां झटका
इंग्लैंड को मन्नत कश्यप ने नौवां झटका दिया। कश्यप ने एलेक्सा स्टोनहाउस को सोनम यादव के हाथों कैच कराया। स्टोनहाउस ने 11(25) रन बनाए। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 68 रन पर 9 विकेट हो गया है।
इंग्लैंड ने गंवाए 8 विकेट
इंग्लैंड ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। कप्तान शेफाली ने आठवां विकेट हासिल किया। उनकी गेंद पर हन्नाह बाकर खाता खोले बगैर स्टंपिंग हो गई। 53 रन पर इंग्लैंड ने 8 विकेट गंवा दिए थे।
India vs England Under-19 T-20 World Cup LIVE: अर्चना देवी ने यूं लपका शानदार कैच