IND vs ENG 5th Test Highlights: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया, सिराज बने हीरो
IND vs ENG 5th Test Highlights: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट के 5वें दिन सिराज और कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिला दी।
IND vs ENG 5th Test Highlights: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया, सिराज बने हीरो
इससे पहले चौथे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण वक्त से पहले रोक देना पड़ा। जब इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन था, उस वक्त अंपायर ने खराब रोशनी का हवाला देते हुए मैच रोक दिया। खिलाड़ी जैसे ही बाहर गए बारिश भी होने लगी, जिसके बाद चौथे दिन के स्टंप की घोषणा कर दी गई। तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए थे। सिराज ने दिन के आखिरी ओवर में क्रॉली को आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य था, लेकिन वह 367 रन बनाकर ढेर हो गई। हैरी ब्रूक और जो रूट की शतकीय पारी भी इंग्लैंड की नैय्या को पार नहीं लगा पाई। ब्रूक ने 111 तो रूट ने 105 रन की पारी खेली।
इससे पहले भारत ने दूसरी पारी में जायसवाल की 118 और जडेजा, आकाशदीप और सुंदर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 396 रन बनाए थे। भारत की पहली पारी 224 के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए थे और 23 रन की अहम बढ़त ली थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (England Playing XI)- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग।
भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रूव जुरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
