LIVE

INDW Vs BANW, Asia Cup 2026 Live Score: शेफाली वर्मा बनीं सुल्ताना का शिकार, भारत को लगा तीसरा झटका, LIVE SCORE 13.4 ओवर 92/2 रन

Bharat Banam Bangladesh Women's Asia Cup 2026 Semi Final Cricket Match Today Live scorecard Updates: भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला आज दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

नवीन चौहानUpdated Sep 10, 2026, 21:02 IST
Follow on Google News
INDW Vs BANW, Asia Cup 2026 Live Score: शेफाली वर्मा बनीं सुल्ताना का शिकार, भारत को लगा तीसरा झटका, LIVE SCORE 13.4 ओवर 92/2 रन

INDW Vs BANW, Asia Cup 2026 Live Score: शेफाली वर्मा बनीं सुल्ताना का शिकार, भारत को लगा तीसरा झटका, LIVE SCORE 13.4 ओवर 92/2 रन

India vs Bangladesh Women Asia Cup 2026 Semi Final Live Cricket Score Today Match: भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला आज दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाले टीम का सफर थम जाएगा। मैदानी प्रतिद्वंद्विता और दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव की पृष्ठभूमि में होने वाले इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम का पलड़ा निगार सुल्ताना की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ भारी रहेगा। ऐसे में मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।


भारत की प्लेइंग-11:
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

बांग्लादेश की प्लेइंग-11:
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान और विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर, शोर्ना अख्तर, मारुफा अख्तर, राबेया खान, शोभना मोस्तरी, दिलारा अख्तर, फाहिमा खातून, जुआरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सुल्ताना खातून।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
बांग्लादेश :
निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, फरजाना एस्मिन, जुएरिया फिरदौस, शरमीन अख्तर सुप्ता, सरमीन सुल्ताना, शोभना मोस्तारी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबिया खान, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शंजीदा अख्तर ।

SEPT 10, 2026 21:01 IST

IND W vs BAN W Live: शेफाली ने जड़ा अर्धशतक

शेफाली वर्मा ने 35 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टूर्नामेंट में उनका दूसरा अर्धशतक है।
SEPT 10, 2026 20:54 IST

IND W vs BAN W Live: भारत ने 12 ओवर में बनाए 75 रन

भारत ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। शेफाली 48 और हरमनप्रीत 2 रन बनाकर खेल रही हैं।
SEPT 10, 2026 20:41 IST

IND W vs BAN W Live: बल्लेबाजी करने आईं हरमनप्रीत कौर

प्रतिका रावल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी हैं।
SEPT 10, 2026 20:38 IST

IND W vs BAN W Live: प्रतिका बनीं राबिया का शिकार

प्रतिका रावल को दसवें ओवर में राबिया खान ने दिलारा अख्तर के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। प्रतिका 20 (24) रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके साथ ही शेफाली और प्रतिका के बीच अर्धशतकीय साझेदारी का भी अंत हो गया। भारत को 58 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।
SEPT 10, 2026 20:36 IST

IND W vs BAN W Live: भारत ने 9 ओवर में बनाए 58 रन

भारत ने 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैंष शफाली 33 और प्रतिका 20 रन बनाकर खेल रही हैं।
SEPT 10, 2026 20:30 IST

IND W vs BAN W Live: भारतीय पारी के 50 रन हुए पूरे

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम ने अब तक सिर्फ एक विकेट गंवाया है। इस समय शेफाली वर्मा 32 और प्रतिका रावल 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
SEPT 10, 2026 20:17 IST

IND W vs BAN W Live: शेफाली वर्मा को मिला दूसरा जीवनदान

शेफाली वर्मा को एक और जीवनदान मिला। मारुफा अख्तर की गेंद पर शेफाली ने मिड-ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर सही नहीं आई और हवा में चली गई। फील्डर नाहिदा अख्तर आगे आकर दाईं तरफ डाइव लगाकर कैच पकड़ने गईं, लेकिन गेंद हाथ में नहीं टिक पाई और कैच छूट गया।
SEPT 10, 2026 20:14 IST

IND W vs BAN W Live: दूसरे ओवर में ही भारत ने गंवाया बड़ा विकेट

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करती हुई भारतीय टीम ने अपने दूसरे ओवर में ही विकेट गंवा दिया है। पिछले मैच की शतकवीर स्मृति मंधाना मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गई हैं। सुल्ताना खातून ने स्मृति मंधाना को शोरना अख्तर के हाथों कैच आउट कराया। शोरना ने नजरें टिकाकर शानदार कैच लपका। शेफाली की तरह मंधाना भी बड़ा शॉट खेलने गईं। उन्होंने आड़े बल्ले से शॉट खेला और गेंद का बाहरी किनारा लगा। गेंद हवा में उठी और मिड-ऑन पर खड़ी शोरना की तरफ गई। शोरना पीछे दौड़कर उंगलियां ऊपर कर कैच पकड़ती हैं।
SEPT 10, 2026 19:45 IST

IND W vs BAN W Live: पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
SEPT 10, 2026 19:44 IST

IND W vs BAN W Live: बांग्लादेश की प्लेइंग-11

निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, फरजाना एस्मिन, जुएरिया फिरदौस, शरमीन अख्तर सुप्ता, सरमीन सुल्ताना, शोभना मोस्तारी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबिया खान, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शंजीदा अख्तर ।
SEPT 10, 2026 19:44 IST

IND W vs BAN W Live: भारत की प्लेइंग इलेवन

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
बांग्लादेश :
SEPT 10, 2026 19:39 IST

IND W vs BAN W Live: बांग्लादेश ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला

बांग्लादेश की कप्तान ने भारत के खिलाफ एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
SEPT 10, 2026 19:37 IST

IND W vs BAN W Live: भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज

भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज दुबई में खेला जा रहा है।