क्रिकेट

IND vs AUS 3rd T20 Playing 11: तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीम में बदलाव, देखिए कैसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 28, 2023, 06:40 PM IST

India vs Australia, IND vs AUS 3rd ODI Dream11 Team Prediction, Playing 11 Today Match Fantasy cricket tips: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले देख लीजिए कि कैसा होगी दोनों टीम की प्लेइंग-11।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11।

Photo : Times Now Digital

India vs Australia 3rd T20 Playing 11 Dream 11 today match: टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार फॉर्म में चल रही है। 5 टी20 मैचों की सीरीज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी कर कंगारुओं की टीम को पटखनी देकर आगे बढ़ रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और रोमांचक मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमें टी20 में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। यहां भारतीय टीम का टी20 में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। टीम इंडिया को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। वहीं, सीरीज के शुरुआती दो मचों की बात करें तो पहले मुकाबले में भारत को 2 विकेट से, जबकि दूसरे मुकाबले में 44 रन से जीत मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया टीम में 3 बदलाव

पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारत की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सभी खिलाड़ियों ने अपने स्थान पर शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि टीम ने शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया टीम इस मुकाबले में 3 बदलाव के साथ उतरी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article