बीसीसीआई की हरी झंडी के बाद भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल पर लगी मुहर

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल सामने आ गया है। बीसीसीआई की हरी झंडी के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों की घोषणा कर दी है। ये सीरीज सितंबर में खेले जाएंगे।

सितंबर में प्रस्तावित भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा जिसके सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने सहमति मिलने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीख कन्फर्म कर दी। 3 मैच की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले क्रमश: 13 सितंबर, 15 सितंबर और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। एसीबी सीईओ नसीब खान ने कहा 'एसीबी इसकी पुष्टि करता है कि भारत का अफगानिस्तान दौरा 13 से 17 सितंबर के बीच होगा। बीसीसीआई की सहमति के बाद इस सीरीज के वेन्यू और मैच की तारीख भी निर्धारित किए जा चुके हैं। एसीबी ने यह भी साफ कर दिया है कि इससे जुड़े ब्रॉडकास्टर दिए गए शेड्यूल के आधार पर अपनी आगे की योजना बना सकते हैं।

IND VS AFG

भारत और अफगानिस्तान (साभार-x)

असंभव है अब बांग्लादेश का दौरा

अफगानिस्तान क्रिकेट द्वारा जारी किए गए तारीखों के बाद भारत के बांग्लादेश दौरे की संभावना भी अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 1-13 सितंबर के बीच 6 व्हाइट बॉल मैच के लिए वि़ंडो खाली रखा है, जबकि अफगानिस्तान ने जो तारीख बताई है, उसके अनुसार पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है, जिससे साबित होता है कि अब बांग्लादेश का दौरा मुश्किल है। इस दौरे को लेकर दोनों देशों के बीच काफी प्रयास किए गए थे।

End of Feed