न्यूजीलैंड दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार ने की वापसी

आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मुकाबला 4 साल पहले खेला था।

भारतीय मेंस सेलेक्शन कमेटी ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए और टी20 टीम का ऐलान कर गिया है। इस दौरे पर भारत पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा, जबकि भारतीय टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मल्टी डे मैच खेलेगी। वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी। इस टीम की सबसे खास बात यह है कि लंबे वक्त बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने वापसी की है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि उन्होंने वापसी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही की है। इस टीम में संजू सैमसन प्रमुख विकेटकीपर होंगे जबकि एक बार फिर ईशान किशन को वैकल्पिक विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया।

t20i squad

भारत की टी20 टीम (साभार-X)

हार्दिक पांड्या को एक बार फिर खराब फिटनेस के चलते जगह नहीं मिली है। हालांकि, उनके अनुपस्थिति में नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया गया है। वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस टीम में जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया है। बुमराह की अनुपस्थिति में टीम की कमान अर्शदीप सिंह के कंधों पर है। अर्शदीप सिंह के अलावा प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी। स्पिन गेंदबाजी के तौर पर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को मौका मिला है।

End of Feed