क्रिकेट

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को थमाई एक और हार, कार्तिक की कप्तानी में जीत से आगाज

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को एक और हार थमा दी। हांगकांग सिक्सेस में खेले गए मुकाबले में उसने पाकिस्तान को 2 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 86 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान की टीम का स्कोर जब 41 रन था, तब बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा।

Image

भारत और पाकिस्तान (साभार-DK)

IND vs PAK: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली की धमाकेदार पारियों के साथ स्टुअर्ट बिन्नी की किफायती गेंदबाजी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को हांगकांग सिक्सेस के बारिश से प्रभावित पूल सी मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति (DLS) से पाकिस्तान को दो रनों से हरा दिया। उथप्पा ने 11 गेंदों पर 28 रनों की तेज पारी खेली जबकि चिपली ने 13 गेंदों पर 24 रन बनाए , जिससे भारत ने छह ओवर में 4 विकेट पर 86 रन बनाए। पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करने की अच्छी शुरुआत की और भारी बारिश के कारण खेल रुकने से पहले तीन ओवर में 1 विकेट पर 41 रन बना लिए थे।

मैच रोके जाते समय पाकिस्तान डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत भारत से दो रन पीछे था। भारत की जीत में स्टुअर्ट बिन्नी का किफायती गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ सात रन खर्च कर एक विकेट लेकर मैच में बड़ा प्रभाव डालने वाला प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने पूल बी मैच में यूएई को 10 विकेट से हराया। टीम ने जैक वुड (11 गेंद में 55 रन) और निक होबसन (पांच गेंद में नाबाद 26 रन) की पारियों से जीत के लिए मिले 88 रन के लक्ष्य को महज तीन ओवर में हासिल कर लिया।

अफगानिस्तान ने पूल ए में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से शिकस्त दी। कप्तान गुलबदिन नायब ने 12 गेंद में 50 जबकि करीत जनत ने 11 गेंद में 46 रन से बनाये जिससे अफगानिस्तान ने छह ओवर में दो विकेट पर 148 रन का स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम दो विकेट 99 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने पूल डी में श्रीलंका को 14 रन से शिकस्त दी।

कप्तान अकबर अली ने नौ गेंद में 32 रन का योगदान दिया लेकिन मोसादेक हुसैन की 20 रन पर तीन विकेट लेकर मैच का रुख बांग्लादेश की ओर मोड़ दिया। बांग्लादेश ने 75 रन बनाने के बाद श्रीलंका को छह विकेट पर 61 रन पर रोक दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच बारिश की वजह से धुल गया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article