IND vs ZIM Highlights: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी हाफ सेंचुरी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
IND vs ZIM Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-0 और तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद भारत की युवा टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने जिम्बाब्वे पहुंची। जहां उसका पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मेजबान जिम्बाब्वे के सामने था। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने जीत लिया है।
IND vs ZIM Highlights: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी हाफ सेंचुरी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
जिम्बाब्वे ने दिया था 126 रनों का टारगेट
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए थे और भारत को 126 रनों का टारगेट दिया था। भारत की तरफ से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं शिवम दुबे और रवि विश्नोई को एक-एक विकेट मिला है। हालांकि, डेब्यूटेंट अशोक शर्मा अपने पहले मैच में कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए।
भारत ने की पहले गेंदबाजी
इससे पहले मुकाबले का टॉस भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें थीं। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी आज के प्लेइंग-11 में जगह मिली थी जबकि तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने भारत के लिए डेब्यू किया।
भारत बनाम जिम्बाब्वे हेड टू हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 14 टी20 मैच हुए हैं। भारत ने जिम्बाब्वे को 11 मुकाबले में हराया है। वहीं, ज़िम्बाब्वे सिर्फ तीन टी20 मैचों में जीत दर्ज कर सका है। मौजूदा सीरीज जिम्बाब्वे में होने जा रही है। जिम्बाब्वे में हुए भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैचों के आंकड़ों क देखें तो ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने अब तक मेजबान टीम के खिलाफ 12 टी20 मुकाबले खेले हैं और इनमें 9 मैच भारत जीता और तीन मुकाबलों में मेजबान जिम्बाब्वे टी20 टीम को जीत हासिल हुई।
भारत टीम की फुल स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।
जिम्बाब्वे टीम की फुल स्क्वॉड
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट काया, रिचर्ड नगारावा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुजारबानी, बेन करन, तफाद्जवा त्सिगा, न्यूमैन न्याम्हुरी।
