भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां पर जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 7, 2023, 12:01 PM IST

आज (6 August 2023) भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां जानिए गयाना के ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और आज के मौसम का हाल।

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में 4 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी था। ऐसे में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली टीम इंडिया रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) की टीम को दूसरे टी20 में पटखनी देकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

कैसी होगी भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट? (IND vs WI 2nd T20 Pitch Report)

प्रोविडेंस स्टेडियम में रविवार को बारिश होने की संभावना है। यहां खेले गए पांच टी20 मुकाबलों में से दो बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। जो तीन मैच यहां पूरे हुए वहां पहली पारी में टीमों का स्कोर 146, 157 और 163 रन रहा। दो बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में सफल रही। ऐसे में बारिश की आशंका के बीच टीमों को बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करने होगी जिससे कि ओवर कम होने पर भी मैच का रोमांच कम ना हो। पिच का मिजाज हमेशा की तरह रहेगा यहां बहुत बड़ा स्कोर टीम नहीं खड़ा कर सकेंगी। ऐसे में पिच पर रुककर कमजोर गेंदों पर आक्रमण की रणनीति ही टीमों की अपनानी होगी।

End of Feed