LIVE

IND VS SA First T20I Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टी20 में 61 रन से रौंदा, हासिल की सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND VS SA, India vs South Africa 1st T20 Match Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चार मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 6 1 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जानिए कैसा रह पहले टी20 के पल पल का हाल?

नवीन चौहानUpdated Nov 9, 2024, 03:22 IST
Follow on Google News
IND VS SA First T20I Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टी20 में 61 रन से रौंदा, हासिल की सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND VS SA First T20I Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टी20 में 61 रन से रौंदा, हासिल की सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND VS SA India vs South Africa First T20I Highlights : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। डरबन के किंग्समीड स्टे़डियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऐसे में टीम इंडिया ने संजू सैमसन की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में मेजबान टीम 17.5 ओवर में 141 रन बनाकर ढेर हो गई और पहला मैच 61 रन के अंतर से गंवा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने डरबन में अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

खराब रही द. अफ्रीका की शुरुआत
जीत के लिए 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही और कप्तान एडेन मार्करम का विकेट चौथी ही गेंद पर गंवा दिया। अर्शदीप ने उन्हें शानदार गेंद पर विकेट के पीछे कैच करा दिया। मार्करम 8(4) रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और रियान रिकेल्टन ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 30 के स्कोर पर स्टब्स आवेश खान की गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों लपके गए। स्टब्स ने 11(11) रन बनाए। इसके बाद रिकेल्टन भी पॉवरप्ले के समाप्त होने से पहले वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर तिलक वर्मा के हाथो लपके गए। उन्होंने 21(11) रन बनाए। पॉवरप्ले में द. अफ्रीकी टीम 3 विकेट पर 49 रन बना सकी।

क्लासेन और मिलर के आउट होते ही खत्म हुई उम्मीद
सस्ते में तीन विकेट गंवाने के बाद हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर स्कोर को 86 रन तक पहुंचाया। लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने एक दो गेंद के अंतराल में दोनों को चलता कर दिया और भारतीय टीम की मैच में वापसी करा दी। क्लासेन 25(22) और मिलर 18(22) रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाज गेराल्ड कोएत्जी ने 11 गेंद में 23 रन की पारी खेली और मैच में द.अ फ्रीकी टीम को बनाए रखने की कोशिश की। लेकिन दूसरे छोर से और कोई उनका साथ नहीं दे सका। पूरी टीम 141 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने 3-3 विकेट लिए। दो विकेट आवेश खान के खाते में गए। वहीं एक सफलता अर्शदीप सिंह को मिली।

भारत ने बनाए 8 विकेट पर 202 रन
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली वर्ल्ड चैंपियन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चार मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जीत के लिए 203 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा किया। भारतीय पारी के हीरो संजू सैमसन रहे। सैमसन ने 50 गेंद में 107 रन की पारी खेली और अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार दो शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने। सैमसन का साथ दूसरे छोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने दिया। दोनों के साथ सैमसम ने अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम इंडिया को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। सूर्यकुमार यादव ने 21 और तिलकवर्मा ने 33 रन की पारी खेली। भारत ने 35 रन पर छह विकेट गंवाए। 14.3 ओवर में भारत का स्कोर 2 विकेट पर 167 रन था। इसके बाद 20 ओवर में टीम इंडिया 8 विकेट पर 202 रन तक पहुंच सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट गेराल्ड कोएत्जी ने लिए। इसके अलावा एक-एक सफलता मार्को यानसेन, केशव महाराज, पीटर और क्रुगेर के खाते में गया।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), 2 एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, पैर्ट्रिक क्रुगर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर

भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती।

NOV 09, 2024 00:17 IST

IND VS SA Live Score: 141 रन पर ढेर हुआ द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीकी टीम 17.5 ओवर में 141 रन बनाकर ढेर हो गई और भारतीय टीम ने 61 रन के अंतर से सीरीज के पहला टी20 अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की यह अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार 11वीं जीत है।
NOV 08, 2024 23:53 IST

IND VS SA Live Score: द. अफ्रीका को लगा आठवां झटका

दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। बिश्नोई की गेंद पर पांड्या ने यानसेन का कैच लपका। यानसेन 8 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 114 के स्कोर पर द. अफ्रीका को आठवां झटका लगा।
NOV 08, 2024 23:50 IST

IND VS SA Live Score: 100 रन के पार पहुंचा द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीकी टीम 14 ओवर में 100 रन के पार पहुंच गई है। कोएत्जे 9 और यानसेन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 08, 2024 23:44 IST

IND VS SA Live Score: सिमलाने बने बिश्नोई का शिकार, द. अफ्रीका ने गंवाया सातवां विकेट

पैट्रिक सिमलाने को रवि बिश्नोई ने एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया। ये द. अफ्रीका को लगा सातवां झटका है।
NOV 08, 2024 23:42 IST

IND VS SA Live Score: सिमलाने ने छक्के के साथ की अपनी पारी की शुरुआत

सिमलाने ने अपने करियर की पहली गेंद पर रवि बिश्नोई के खिलाफ शानदार छक्का जड़ा।
NOV 08, 2024 23:41 IST

IND VS SA Live Score: पैट्रिक क्रुगर बने बिश्नोई का शिकार

पैट्रिक क्रुगर 13वें ओवर की पहली गेंद पर रवि बिश्नोई की गेंद पर हार्दिक पांड्या के हाथों लपके गए। उन्होंने 1 रन बनाए।
NOV 08, 2024 23:39 IST

IND VS SA Live Score: क्लासेन के बाद मिलर बने चक्रवर्ती का शिकार

वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्लासेन और पांचवीं पर मिलर को चलता कर दिया। मिलर 18 (22) रन बनाकर आवेश खान के हाथों लपके गए। द. अफ्रीका का स्कोर 12 ओवर में 5 विकेट पर 87 रन हो गया है। जीत के लिए 48 गेंद में 116 रन बनाने हैं।
NOV 08, 2024 23:36 IST

IND VS SA Live Score: क्लासेन बने चक्रवर्ती का शिकार

दक्षिण अफ्रीका को मिलर के साथ मिलकर जीत की ओर ले जा रहे हेनरिक क्लासेन 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर अक्षर पटेल के हाथों लपके गए। इस गेंद से पहले उन्होंने छक्का जड़ा था और लगातार दूसरी बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश में मिस टाइम शॉट खेल बैठे और लपके गए। उन्होंने 25(22) रन बनाए।
NOV 08, 2024 23:32 IST

IND VS SA Live Score: द. अफ्रीका ने 10 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 78 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। मिलर 16 और क्लासेन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 60 गेंद में 125 रन द. अफ्रीका को और बनाने हैं।
NOV 08, 2024 23:26 IST

IND VS SA Live Score: द. अफ्रीका ने 9 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 69 रन

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। क्लासेन 18 (16) और मिलर 15 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 08, 2024 23:17 IST

IND VS SA Live Score: द. अफ्रीका ने 7 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 57 रन

जीत के लिए 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। क्लासेन 10 (11) और मिलर 5(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 08, 2024 23:13 IST

IND VS SA Live Score: द. अफ्रीका ने 6 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 49 रन

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। क्लासेन 2 और मिलर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 08, 2024 23:09 IST

IND VS SA Live Score: रिकल्टन बने चक्रवर्ती का शिकार

रेयान रिकल्टन पॉवरप्ले के आखिरी ओवर की दूसरी ही गेंद पर वरुण चक्रवर्ती की फिरकी में फंसकर तिलक वर्मा के हाथों बाउंड्री पर लपके गए। उन्होंने 21 (11) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा।
NOV 08, 2024 23:07 IST

IND VS SA Live Score:दक्षिण अफ्रीका ने 5 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 44 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। क्लासेन 2 और रिकल्टन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 08, 2024 23:02 IST

IND VS SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 4 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 41 रन

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। रिकेल्टन 20 (8) और क्लासेन 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 08, 2024 23:01 IST

IND VS SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने गंवाया दूसरा विकेट

जीत के लिए 203 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को दूसरा झटका पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। स्टब्स 11 गेंद में 11 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों लपके गए।
NOV 08, 2024 22:47 IST

IND VS SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने एक ओवर में बनाए 1 विकेट पर 10 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं। स्टब्स 2 (2) और रेयान रिकल्टन 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 08, 2024 22:42 IST

IND VS SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका, मार्करम बने अर्शदीप का शिकार

जीत के लिए 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान एडेन मार्करम के रूप में लगा। अर्शदीप की गेंद पर लगातार दो चौके जड़ने के बाद मार्करम स्विंग पर गच्चा खाकर विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों लपके गए। उन्होंने 4 गेंद में 8 रन बनाए।
NOV 08, 2024 22:40 IST

IND VS SA Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरा दक्षिण अफ्रीका

भारत के खिलाफ जीत के लिए 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए पारी की शुरुआत मार्करम और रिकल्टन की जोड़ी ने की।
NOV 08, 2024 22:19 IST

IND VS SA Live Score: भारत ने बनाए 20 ओवर में 8 विकेट पर 202 रन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा किया। पारी की आखिरी गेंद पर बिश्नोई रन आउट हुए। सैमसन ने सबसे ज्यादा 107 रन बनाए।