IND VS SA 2nd T20 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को दी दूसरे टी20 मुकाबले में 3 विकेट से मात, स्टब्स-कोएट्जे ने पलटी बाजी
IND VS SA 2nd T20 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को दी दूसरे टी20 मुकाबले में 3 विकेट से मात, स्टब्स-कोएट्जे ने पलटी बाजी
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाल नहीं मचा सकी। अफ्रीका तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना सकी। हार्दिक पांड्या भारत के लिए मैच में सबसे सफल बल्लेबाज रहे। हार्दिक ने 39(45) रन की नाबाद पारी खेली। वहीं अक्षर पटेल ने 27(21) और तिलक वर्मा 20(20) रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के पांच गेंदबाजों के खाते में 1-1 विकेट गया। वहीं एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
15 रन पर भारत ने गंवाए 3 विकेट
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर पहले मैच की शतकवीर संजू सैमसन खाता खोले बगैर यानसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा 4 रन बनाकर कोएत्जे की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद कप्तान सूर्या सिमिलाने की सटीक यॉर्कर पर एलबीडब्लू हो गए। वो भी 4 रन बना सके। 4 ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 15 रन पर 3 विकेट हो गया। पॉवरप्ले में भारतीय टीम 3 विकेट खोकर 34 रन बना सकी।
70 रन पर पवेलियन लौट गई थी आधी टीम इंडिया
तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय पारी को अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों टीम को 50 रन के करीब ले गए। लेकिन 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही स्कोर 8 ओवर में 4 विकेट पर 45 रन हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने पारी को आगे बढ़ाया 70 के स्कोर पर अक्षर पटेल अप्रत्याशित रूप से रन आउट हो गए। 11.5 ओवर में 70 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। ऐसे में रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन रिंकू 9 रन बनाकर कैच दे बैठे। 15.2 ओवर में 87 रन पर टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवा दिए थे। अंत में हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने मोर्चा संभाला और टीम को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन तक पहुंचा दिया। द. अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, एंडिले सिमेलाने, एडेन मार्करम और पीटर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। केशव महाराज को कोई सफलता नहीं मिली।
एक बदलाव के साथ दूसरे टी20 में उतरी टीम इंडिया
दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम लगातार दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीकी एकादश में रीज़ा हेंड्रिक्स की एंट्री हुई है। उन्हें क्रूगर की जगह टीम में शामिल किया गया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गकेबरहा के सेंट जॉर्ज्स पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने सीरीज की शुरुआत डरबन में खेले गए पहले मुकाबले में 61 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी और सीरीज में 1-0 की शुरुआती बढ़त बना ली। भारतीय टीम की अब नजर सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज करके सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर है। वहीं मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे टी20 में जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी की फिराक में है। ऐसे में गकेबरहा में खेले जा रहे मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग-11:
रेयान रिकेल्टन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमलाने, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज,नकाबा पीटर।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती।
