LIVEIND vs PAK, Asia Cup 2023: कुलदीप के खोला पंजा, भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से रौंदा

IND vs PAK, Asia Cup 2023: कुलदीप के खोला पंजा, भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से रौंदा
IND vs PAK :भारत ने पाकिस्तान को 228 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 357 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की धमाकेदारी गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और भी मजबूत कर लिया है। इससे पहले विराट कोहली के 122 और केएल राहुल की 111 रन की विस्फोटक पारी के दम पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 357 रन का लक्ष्य रखा। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शानदार 233 रन की साझेदारी की। इससे पहले टीम इंडिया ने रिजर्व डे में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों ने शुरुआत में सभल कर खेला और फिर जमकर पाकिस्तानी गेंदबाजी की क्लास लगाई।।
WATCH INDIA VS SRI LANKA MATCH LIVE HERE
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत की और दोनों ने पहले विकेट के लिए तेज-तर्रार 121 रन जोड़े। रोहित ने 56 और गिल ने 58 रन की पारी खेली। बारिश के कारण खेल रोके जाने तक टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे। विराट 8 और राहुल 17 रन बनाकर नाबाद थे। लेकिन भारी बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका।
IND vs PAK Live Score: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
भारत ने पाकिस्तान को 228 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। 357 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना पाई। कुलदीप यादव ने 25 रन देकर 5 विकेट झटके।
IND vs PAK Live Score: कुलदीप ने शादाब खान को किया आउट
कुलदीप यादव ने शादाब खान को 6 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इस तरह से पाकिस्तान ने 110 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है। पाकिस्तान के सामने 357 रन का विशाल लक्ष्य है।
IND vs PAK Live Score: कुलदीप ने तोड़ी पाकिस्तान की उम्मीद
कुलदीप यादव ने पाकिस्तान को 5वां झटका दिया। सलमान आगा 23 रन बनाकर हुए आउट। पाकिस्तान का स्कोर 24 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं।
IND vs PAK Live Score: मुश्किल में पाकिस्तान
पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका, शार्दूल ठाकुर ने मोहम्मद रिजवान को किया आउट।
IND vs PAK Live Score: 9.20 बजे शुरू होगा मुकाबला
9.20 बजे दोबारा शुरू होगा खेल, 44 रन से आगे खेलेगी पाकिस्तान, 357 रन का है लक्ष्य।
IND vs PAK Live Score: अंपायर्स कर रहे हैं मुआयना
IND vs PAK Live Score: 10.36 तक है मैच की आखिरी टाईमलाइन
मैच शुरू होने की आखिरी टाईमलाइन 10.36 बजे है। यदि तब तक मुकाबला शुरू नहीं हो पाया तो दोनों टीम को 1-1 अंक से संतोश करना पड़ेगा। DLS के लिए पाकिस्तान टीम का कम से कम 20 ओवर खेलना जरूरी है।
IND vs PAK Live Score: जानें कोलंबो का ताजा अपडेट
IND vs PAK Live Score: बारिश के कारण रुका खेल
एक बार फिर कोलंबो में बारिश शुरू हो गई है। खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने 357 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। रिजवान 1 और फखर जमां 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
हार्दिक पांड्या ने वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 24 गेंद पर 10 रन की पारी खेली।
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका
पाकिस्तान को लगा पहला झटका, बुमराह ने इमाम को आउट कर टीम इंडिया को दिलाई पहली सफलता।
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की धीमी शुरुआत
पाकिस्तान ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं।
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को मिला 357 रन का लक्ष्य
विराट कोहली के नाबाद 122 और केएल राहुल के 111 रन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान के सामने 2 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। यह भारत का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर है।
IND vs PAK Live Score: बीसीआई ने दी शुभकामनाएं
IND vs PAK Live Score: राहुल का शतक
केएल राहुल ने 100 गेंद पर पूरा किया शतक, उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए. यह वनडे करियर का उनका छठा शतक है।
IND vs PAK Live Score: टीम इंडिया के 300 रन पूरे
टीम इंडिया ने 45 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 300 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली और राहुल शतक के करीब हैं।
IND vs PAK Live Score: तीसरे विकेट के लिए 150 की साझेदारी
विराट कोहली और केएल राहुल की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी पूरी कर ली है।
IND vs PAK Live Score: कोहली का अर्धशतक
कोहली ने 55 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके जड़े। टीम इंडिया का स्कोर 38.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं।
IND vs PAK Live Score: मैच की दूसरी शतकीय साझेदारी
IND vs PAK Live Score: कोहली और राहुल के बीच शतकीय साझेदारी
राहुल और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 101 गेंद पर 100 रन जोड़ लिए हैं। राहुल शानदार फ़ॉर्म में लग रहे हैं और स्पिन गेंदबाजों के सामने उनका स्वीप शॉट देखने लायक है।