India vs New Zealand U19 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 214 रन से रौंदा, जीत के साथ किया सुपर सिक्स का आगाज
India vs New Zealand U19 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 214 रन से रौंदा, जीत के साथ किया सुपर सिक्स का आगाज
इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुशीर खान के शानदार 131 रन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 296 रन का लक्ष्य रखा। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में मुशीर का यह दूसरा शतक है। मुशीर के अलावा आदर्श सिंह ने 58 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से मेसन क्लार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।
भारत अंडर-19 की प्लेइंग-11
आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौमी पांडे।
न्यूजीलैंड की अंडर-19 प्लेइंग-11
जेम्स नेल्सन, टॉम जोन्स, स्नेहिथ रेड्डी, लाचलान स्टैकपोल, ऑस्कर जैक्सन (कप्तान), ओलिवर तेवतिया, जैक कमिंग, एलेक्स थॉम्पसन (विकेटकीपर), इवाल्ड श्रेडर, रयान त्सोर्गस, मेसन क्लार्क।
