क्रिकेट

IND vs NZ: भारत के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं न्यूजीलैंड के ये 5 धाकड़ खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 22, 2023, 09:38 AM IST

IND vs NZ players to watch: वनडे वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगी। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के 5 धाकड़ खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो मेजबान टीम इंडिया के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

Image

न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी।

Photo : AP

IND vs NZ players to watch: भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में रविवार को वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा। ये दोनों टीमों जब भी विश्वकप में भिड़ती है तो टक्कर देखने लायक होती है। भारत भले ही वर्ल्ड कप में शानदार लय में हो लेकिन टीम को कीवियों के सामने सतर्क होकर खेलना होगा। ऐसे में हम आपको न्यूजीलैंड के ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे जो भारत के सामने घातक साबित हो सकते हैं।

1. रचीन रवींद्र

भारतीय मूल से नाता रखने वाले रचीन रवींद्र केन विलियमसन की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में ही शतक जड़कर सभी की निगाहें अपनी ओर खींच ली थी। वे अब तक 4 मैचों में 215 रन बना चुके हैं।

2. डेवोन कॉन्वे

न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉन्वे चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए भारत में मिले अनुभव का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने अब तक 4 मैचों में ही 249 रन बना लिए हैं। ऐसे में टीम इंडिया को अगर मैच जितना है तो कॉन्वे को जल्द ही आउट करना होगा।

3. ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। वे शुरुआती ओवर में ही विकेट लेने में सक्षम है। बोल्ट ने भले ही इस विश्वकप में ज्यादा मैच नहीं खेले हों लेकिन फिर भी भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

4. मिचेल सेंटनर

न्यूजीलैंड के धाकड़ स्पिनर मिचेल सेंटनर इस विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। वे केवल 4 मुकाबलों में ही 11 विकेट झटक चुके हैं। वे गेंद की रफ्तार में लगातार बदलाव करते हैं जो कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

5. मैट हेनरी

न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज मैट हेनरी ने वर्ल्ड कप 2023 में 4 मैचों में ही 9 विकेट ले लिए हैं। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी भारत के खिलाफ अपना जलवा बिखेरा था। हेनरी का फॉर्म भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकता है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article