Ind Vs Eng 2nd Test Day-2 Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया बड़े बढ़त की ओर
Ind Vs Eng 2nd Test Day-2 Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया बड़े बढ़त की ओर
दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी का आगाज किया। टीम ने 55.5 ओवर में 253 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पहली पारी में 143 रन की बढ़ज हासिल कर ली।
इंग्लैंड के जैक क्रॉली ने 11 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 76 रन बनाए, जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने 47 रन बनाए। ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। भारत के जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी का आगाज किया। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमराह, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
Watch IND VS ENG 2nd Test Match Live Score Streaming Online Here| India Vs England 2nd Test Match Pitch Report
