क्रिकेट

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 10, 2024, 12:36 PM IST

बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाकी बचे तीन टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए किन किन प्लेयर्स को मिली है टीम में जगह?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन टेस्ट के लिए बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने शुक्रवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। व्यक्तिगत कारणों से टीम से बाहर चल रहे विराट कोहली की वापसी नहीं हुई है। रवींद्र जडेजा भी टीम से बाहर हैं। श्रेयस अय्यर भी चोटिल हो गए हैं। ऐसे में बड़े बदलाव के साथ अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने टीम का ऐलान किया है। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। वहीं, चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में और सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को जीत मिली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।

कोहली बचे मुकाबले भी नहीं खेलेंगे

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ बचे मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। बोर्ड ने कोहली के इस फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन किया है। बता दें कि व्यक्तिगत करणों से वे शुरुआती दो मैचों से बाहर थे। वहीं, चोटिल रवींद्र जड़ेजा और केएल राहुल की भागीदारी बीसीसीआई मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी पर निर्भर है। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा चोटिल श्रेयस अय्यर भी टीम बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ बचे 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article