IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से पहले वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बताया बुमराह का डटकर सामना करने का तरीका

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच सिडनी मे खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को जसप्रीत बुमराह का सामना करने का तरीका बता दिया है.

IND vs AUS: युवा सैम कोंस्टास की तारीफ करते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आस्ट्रेलिया के सीनियर खिलाड़ियों से फॉर्म में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ उसी की तरह आक्रामक मानसिकता के साथ उतरने का अनुरोध किया।

Jasprit bumrah  testap

जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

उन्नीस वर्ष के कोंस्टास ने मेलबर्न में चौथे टेस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए 65 गेंद में 60 रन बनाये । आस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट 184 रन से जीता ।वॉर्नर ने एएपी से कहा कि 'यह बहुत खास था । लोग उसकी आलोचना भी करेंगे । लेकिन यह उसका स्वाभाविक खेल है और वह ऐसे ही खेलेगा।बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ आपको यह करना ही होगा । उन्होंने दूसरी पारी में बुमराह के लिये थर्डमैन और फाइन लेग पर फील्डर लगाया था । उसके लिये यह टेस्ट अच्छा अनुभव रहा ।’’

End of Feed