क्रिकेट

IND vs AUS T20: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिली कमान

Australia Squad for IND vs AUS T20 Series: भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई युवा और सीनियर खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Photo- ICC Twitter)

Australia Squad for IND vs AUS T20 Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। सितारों से भरी इस टीम में वर्ल्ड कप खेल रहे कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं टीम की कमान मैथ्यू वेड को दी गई है। जो कि एक समय अपने करियर को समाप्त करने का विचार कर रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपने फॉर्म में वापसी की और टीम ने वेड पर भरोसा जताया है।

ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में वर्ल्ड कप खेल रहे स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एडम जेम्पा, ट्रेविस हेड समेत कई खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें मिचेल मार्श का नाम नहीं है जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान भी थे।

मेथ्यू वेड को इसीलिए सौंपी गई कमान

मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने वेड को कमान सौंपने के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि "मैथ्यू ने पहले भी टीम की कप्तानी की है, वह समूह में एक लीडर हैं और हम इस श्रृंखला के लिए उनके द्वारा कमान संभालने की उम्मीद करते हैं।" "दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला में मिच मार्श की तरह, यह हमारे अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व अनुभव और गहराई को और गहरा करने का एक और शानदार अवसर है।"

चयनकर्ता वेड के शानदार प्रदर्शन को नहीं भूले हैं, जिसने ऑस्ट्रेलिया को 2021 में अपना पहला पुरुष टी20 खिताब दिलाने में मदद की थी और उनकी विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी भी शानदार है। वे आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article