LIVE

IND vs AUS 1st T20 Highlights: कैनबरा में बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच

Bharat Banaam Australia First T20 Match Live Score (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के टी 20 मैच का लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड) IND Vs AUS T20i Scorecard Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है। आइए जानते हैं इसकी टॉप हाईलाइट्स

IND vs AUS 1st T20 Highlights: कैनबरा में बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच

IND vs AUS 1st T20 Highlights: कैनबरा में बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच

Ind Vs Aus 1st T20 Highlights: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को बुधवार को निराशा हाथ लगी, जब खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मनुका ओवल में खेला जाने वाला पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रद्द करना पड़ा। मैच रद्द होने से पहले, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ शानदार शॉट्स के साथ अपनी लय में लौटते दिखे, और उपकप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने एक बड़े स्कोर की मजबूत नींव रख दी थी।

सूर्यकुमार और गिल का धमाकेदार प्रदर्शन

जब बारिश के कारण 9.4 ओवर के खेल के बाद दूसरी बार खेल रोका गया, तब भारत ने सिर्फ एक विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे।सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद थे।शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल 20 गेंदों में 37 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दे रहे थे।दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 62 रन की आक्रामक साझेदारी कर ली थी। हालांकि, भारतीय कप्तान और गिल दोनों ही खराब मौसम के कारण अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए।

'स्काई' का चिर-परिचित अंदाज़

इस साल 110 से कम के स्ट्राइक रेट से केवल 100 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव ने अपनी वापसी का संकेत दिया। उन्होंने जोश हेजलवुड की गेंद को अपने चिर-परिचित अंदाज में स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेजकर यह साबित किया कि वह लंबे समय तक टी20 प्रारूप के शीर्ष बल्लेबाज क्यों रहे हैं।मनुका ओवल की पिच पर गेंद को अच्छी उछाल मिल रही थी, जिसका फायदा उठाते हुए सूर्यकुमार ने 10वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर नाथन एलिस के खिलाफ चौका जड़ा और फिर तीसरी गेंद को दर्शकों के बीच पहुँचाया। हालांकि, इसके एक गेंद बाद ही बारिश फिर से शुरू हो गई और मैच को रोकना पड़ा।दूसरे छोर से शुभमन गिल ने भी आक्रमण और धैर्य का शानदार मिश्रण दिखाया। उन्होंने वामहस्त स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन के खिलाफ काऊ कॉर्नर (डीप मिडविकेट और लांग लेग के बीच में) पर एक दर्शनीय छक्का जड़ा। इस छक्के के अलावा गिल ने चार आकर्षक चौके भी जड़े।

बारिश के कारण बदला मैच का स्वरूप

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। भारत को अभिषेक शर्मा (14 गेंद में 19 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, नाथन एलिस ने उन्हें खतरनाक होने से पहले ही आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई।4.4 ओवर के बाद जब पहली बार बारिश के कारण खेल रुका, तब मैच को 18 ओवर प्रति टीम का कर दिया गया था। लेकिन, सूर्यकुमार और गिल की तूफानी पारी के बीच 9.4 ओवर में जब फिर से बारिश ने दस्तक दी, तो अंपायरों ने आखिरकार मैच को रद्द करने का फैसला लिया। प्रशंसकों को अब इस रोमांचक सीरीज़ के अगले मुकाबले का इंतजार रहेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेज़लवुड


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS Head to Head in T20)

अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट इतिहास में 32 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में भारत का पलड़ा ही भारी रहा है। भारत ने 20 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात दी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 11 टी20 मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ जीत मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। अगर बात करें ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों की, तो अब तक ऑस्ट्रेलिया में दोनों देशों के बीच 12 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें 7 बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने घर में 4 मैचों में ही भारत को हराया है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs AUS 1st T20 Pitch Report)


टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच आज खेला जाने वाला पहला टी20 मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल (Manuka Oval) मैदान पर खेला जाएगा। मनुका ओवल मैदान पर अब तक सिर्फ 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि उतने ही मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला साल 2020 में खेला गया था जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन ही बना सकी थी और मैच 11 रनों से गंवा दिया था।

ऑस्ट्रेलिया और भारत की T20 टीमें (Australia And India T20 Squads)


ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश हेजलवुड (मैच 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3) और मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5) और नाथन एलिस।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जितेश शर्मा।

OCT 29, 2025 16:30 IST

IND vs AUS 1st T20 LIVE SCORE: भारत ऑस्ट्रेलिया मैच हुआ रद्द

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेला गया पहला टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है। मैच में बारिश आने तक भारत ने 97 रन बना लिए थे।
OCT 29, 2025 15:25 IST

IND vs AUS 1st T20 LIVE SCORE: बारिश के चलते दोबारा रुका मैच

बारिश के चलते दोबारा मैच रुक गया है। बारिश तेज हो रही है और ये भारत के लिए बुरी खबर है। गिल और सूर्या दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं और भारत का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है।
OCT 29, 2025 15:04 IST

IND vs AUS 1st T20 LIVE SCORE: मैच दोबारा शुरू हुआ

बारिश के बाद मैच फिर से शुरू हो गया है। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन है।
OCT 29, 2025 14:47 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: 18 ओवर का हुआ मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच के ओवर में कटौती हो गई है। मैच 18 ओवर का कर दिया गया है।
OCT 29, 2025 14:41 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: कैनबरा में बारिश रुकी

कैनबरा में बारिश रुक गई है और कवर्स हट रहे हैं और मैच किसी भी समय शुरू हो सकता है।
OCT 29, 2025 14:25 IST

IND vs AUS 1st T20 Live Score: सूर्या ने हेजलवुड के उड़ाए होश

OCT 29, 2025 14:20 IST

Bharat Banaam Australia 1st T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश के चलते रुका मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में बारिश ने खलल डाल दी है। बारिश के चलते मेैच रक गया है।
OCT 29, 2025 14:12 IST

Bharat Banaam Australia 1st T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: अभिषेक शर्मा आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में टीम को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल अभिषेक शर्मा को नाथन एलिस ने शिकार बना लिया है।
OCT 29, 2025 13:44 IST

Bharat Banaam Australia 1st T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर से जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
OCT 29, 2025 13:32 IST

Bharat Banaam Australia 1st T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते बाहर

नीतीश कुमार रेड्डी पहले तीन T20I से बाहर हो गए हैं। एडिलेड में दूसरे ODI के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे ऑलराउंडर ने गर्दन में ऐंठन की शिकायत की, जिससे उनकी रिकवरी और चलने-फिरने पर असर पड़ा है। BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नज़र रख रही है।
OCT 29, 2025 13:25 IST

Bharat Banaam Australia 1st T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेज़लवुड
OCT 29, 2025 13:23 IST

Bharat Banaam Australia 1st T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
OCT 29, 2025 13:21 IST

Bharat Banaam Australia 1st T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: अर्शदीप सिंह बाहर

भारतीय टीम में सबसे बडा बदलाव ये हुआ है कि अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पाई है। वहीं हर्षित राणा को जगह दी गई है।
OCT 29, 2025 13:00 IST

Bharat Banaam Australia 1st T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: अभिषेक शर्मा और हेजलवुड के बीच टक्कर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और जोश हेजलवुड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों ही खिलाड़ी अपनी टीम के लिए शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर से जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
OCT 29, 2025 12:55 IST

India Banaam Australia 1st T20 Live Score: सूर्या के फॉर्म पर नजर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म ने चिंता बढ़ा दी है। सूर्यकुमार यादव ने इस साल 10 टी20 में केवल 100 रन बनाए हैं और एवरेज भी कम रहा है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर से जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
OCT 29, 2025 12:38 IST

Indian National Cricket Team vs Australia National cricket team Live Score: मोबाइल पर कहां देखें लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होने वाला है। इस मैच में टॉस दोपहर 1:15 पर होने वाला है। इस मैच को घर बैठे मोबाइल पर जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर लाइव देखा जा सकता है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर से जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
OCT 29, 2025 12:25 IST

Indian National Cricket Team vs Australia National cricket team Live Score: कितनी बजे शुरू होगा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होने वाला है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर से जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
OCT 29, 2025 12:14 IST

Indian National Cricket Team vs Australia National cricket team Live Score: कितनी बजे होगा टॉस

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होने वाला है। इस मैच में टॉस दोपहर 1:15 पर होने वाला है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर से जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
OCT 29, 2025 13:29 IST

Indian National Cricket Team vs Australia National cricket team Live Score: आज के मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर से जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ