IND vs NED T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: भारत का विजय अभियान जारी, नीदरलैंड को दी आखिरी लीग मुकाबले में करीबी अंतर से मात
IND vs NED Match Highlights: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए लीग चरण का अंत किया। भारत द्वारा जीत के लिए दिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 7 विकेट पर 176 रन बना सकी और 17 रन के अंतर से मैच गंवा दिया।
IND vs NED T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: भारत का विजय अभियान जारी, नीदरलैंड को दी आखिरी लीग मुकाबले में करीबी अंतर से मात
नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया है। भारत के लिए शिवम दुबे ने 31 गेंद में 66 रन की आतिशी पारी खेली। जीत के लिए नीदरलैंड को 194 रन का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में अपना खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद टीम ने जल्दी जल्दी ईशान किशन और तिलक वर्मा के विकेट भी गंवा दिए। तिलक वर्मा 69 के स्कोर पर 31(27) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने पारी को संभाला और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। 110 के स्कोर पर सूर्या 34(28) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दुबे और हार्दिक ने मोर्चा संभाला और चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी। 25 गेंद में शिवम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद शिवम दुबे 31 गेंद में 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह ने इसके बाद टीम को 200 रन के करीब पहुंचा दिया। हार्दिक ने 30(21) रन बनाए। रिंकू सिंह 6(3) रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लोगान वान बीक ने लिए। दो विकेट आर्यन दत्त के खाते में गए। एक सफलता काइल क्लेन को मिली।
भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 में आज भिड़ंत होने जा रही है। भारत के लिए टी20 विश्व कप 2026 के लीग दौर का इस मुकाबले के साथ अंत होगा। सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में सुपर-8 राउंड के मुकाबले करना चाहेगी। ऐसे में इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज कुंद पड़ी अपने बल्ले की धार को चमकाने के इरादे से इस मुकाबले में उतरेंगे। भारतीय टीम अहमदाबाद में ही दक्षिण अफ्रीका से सुपर-8 राउंड में भिड़ेगी। नीदरलैंड की टीम का प्रदर्शन इस बार विश्व कप में अच्छा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्धाटन मुकाबले में वो जीत के करीब पहुंची थी। उसके बाद उसने वो केवल नामीबिया को मात देने में सफल रही। ऐसे में उसकी कोशिश भारत के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी। यह उसके लिए लोहे के चने चबाने जैसा होगा। इन समीकरणों के बीच मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने अपनी पारी में दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री टीम में हुई है। ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दोनों टीम इस प्रकार हैं (India Netherlands Playing XI T20 World Cup)
नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI: माइकल लेविट, मैक्स ओ' डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रॉस।
भारत की प्लेइंग XI : ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
दोनों टीम इस प्रकार हैं (India Netherlands Squad for T20 World Cup)
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरूण चक्रवर्ती ।
नीदरलैंड क्रिकेट टीम (Netherlands National Cricket team)
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नूह क्रॉस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैच लायन-कैशेट, मैक्स ओ'डोव्ड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, साकिब जुल्फिकार और पॉल वैन मीकेरेन।
